
जानिए कैसे बनाएं बेरी कांजी
होली के मौके पर स्पेशल ड्रिंक बनाएं जाते हैं, वहीं होली पार्टी के लिए हम भी आपको एक बेहतरीन ड्रिंक बताने जा रहे हैं। बेरी कांजी जो एक टैंगी फ्लेवर वाली कांजी सभी को बहुत पसंद आएगी। बेरी कांजी को आप गर्मी के मौसम में कभी भी बनाकर पी सकते हैं साथ ही घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।
बेरी कांजी की सामग्री
- 50 ग्राम फिरोजन बेरी
- 2 ग्राम हींग
- 2 अजवाइन
- 5 ग्राम काला नमक
- 5 ग्राम नमक
- 2 ग्राम चाट मसाला
- लकड़ी का कोयला
- 6 लौंग
- 6 इलाइची
- 5 ml (मिली.) तेल
- पुदीने की कुछ टहनियां
- 1 नींबू
बेरी कांजी बनाने की विधि
- 1.बेरी को दरदरा पीस लें।
- 2.एक बाउल लें, इसमें अजवाइन, काला नमक, नमक और चाट मसाला डालकर मिलाएं।
- 3.इसमें थोड़ा सा पानी डालें।
- 4.एक कलछी में तेल लेकर गर्म करें, इसमें हींग डालें और इसे मिश्रण में डालकर अच्छे से मिलाएं।
- 5.एक छोटे बाउल में कोयला लें इस पर लौंग, इलाइची रखकर घी डालकर धुआं कर लें। अब इसमें बाउल में रखकर स्मोक दें।
- 6.इस पर ढक्कन लगा दें।
- 7.ठंडा करने के बाद पुदीना और नींबू के किनारे लगाकर सर्व करें।
Key Ingredients: फिरोजन बेरी, हींग, अजवाइन, काला नमक, नमक, चाट मसाला, लौंग, इलाइची , तेल, पुदीने की कुछ टहनियां, नींबू