Advertisement
Story ProgressBack to home

बॉम्बे टोस्टी रेसिपी (Bombay toasty Recipe)

बॉम्बे टोस्टी
जानिए कैसे बनाएं बॉम्बे टोस्टी

बॉम्बे टोस्टी रेसिपी: बैठे-बैठे भूख लगने पर क्या खाया जाए? अब आपको इसके बारे में सोचने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं गाजर, प्याज, टमाटर और आलू से बना एक ऐसा सैंडविच जिसे आप कभी भी खा सकते हैं। महाराष्ट्र में यह सैंडविच सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए5
  • आसान

बॉम्बे टोस्टी की सामग्री

  • 4 पीस ब्राउन ब्रेड
  • 50 ग्राम मक्खन
  • 1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 खीरा, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 उबला आलू, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 30 ml (मिली.) मिंट चटनी
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार चाट मसाला

बॉम्बे टोस्टी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
सबसे पहले ब्रेड पर अच्छी तरह मक्खन लगा लें।
2.
इसके बाद ऊपर से मिंट की चटनी लगाएं।
3.
आलू, खीरा, प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर के पीस रखकर, नमक और चाट मसाला डालें।
4.
पैन पर एक चम्मच मक्खन डालकर गर्म कर लें।
5.
इसके बाद बनाए गए सैंडविच को दोनों तरफ से सेकें।
6.
आखिर में कैच्चप या चटनी के साथ परोसें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode