Story ProgressBack to home
ब्रेड और मक्खन पुडिंग रेसिपी (Bread and butter pudding Recipe)
- NDTV Food

जानिए कैसे बनाएं ब्रेड और मक्खन पुडिंग
सबसे आसानी से तैयार की जाने वाली पुडिंग। ब्रेड और मक्खन को किशमिश, पिस्ता और केसर का स्वाद दिया जाता है।
- कुल समय 20 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 10 मिनट
- कितने लोगों के लिए4
- मीडियम

ब्रेड और मक्खन पुडिंग की सामग्री
- 250 ग्राम डबल क्रीम
- 65 ml (मिली.) दूध
- 50 ग्राम कैस्टर शुगर
- 3-4 केसर
- 3 अंडे
- थोड़ा-सा मक्खन
- 6 पीस (मक्खन लगाकर एक ब्रेड को चार हिस्से में काटा हुआ) सफेद ब्रेड
- 50 ग्राम (बारीक कटा हुआ, यहां आप सुलताना या किशमिश की जगह कच्चा पपीता इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसमें सूखी खुबानी या आम का इस्तेमाल कर सकते हैं) कच्चा पपीता
- 25 ग्राम पिस्ता
ब्रेड और मक्खन पुडिंग बनाने की विधि
HideShow Media1.
ओवन को 180 डिग्री सैल्सियस या 350 डिग्री फैहरनहाइट या गैस मार्क चार पर गर्म कर लें। अब क्रीम को दूध, चीनी और केसर के साथ मिलाएं।
2.
अंडे को फेंट कर क्रीम के साथ मिक्स करें।
3.
एक मक्खन लगे गहरे बर्तन में सबसे पहले ब्रेड की एक लेयर लगाएं।
4.
ऊपर से कच्चा पपीता या किशमिश या खुबानी या आम और नटमस की लगाएं।
5.
इसके बाद इस पर क्रीम का मिक्सचर डालें।
6.
करीब 30 से 35 मिनट के लिए ओवन में बेक होने के लिए रख दें।
7.
जब ये सुनहरे गोल्डन रंग का हो जाए, तो इसे निकाल कर सर्व करें।