Story ProgressBack to home

कैरेमल शॉर्टब्रेड रेसिपी (Caramel shortbread Recipe)

कैरेमल शॉर्टब्रेड
जानिए कैसे बनाएं कैरेमल शॉर्टब्रेड

कैरेमल शॉर्टब्रेड रेसिपी : शॉर्टब्रेड एक प्रकार का बिस्कुट होता है, जो मैदा, चीनी और मक्खन से तैयार किया जाता है। इसका नाम इसलिए शॉर्टब्रेड रखा गया है, क्योंकि इसकी बनावट क्रंबली होती है। चॉकलेट और कैरेमल से तैयार की गई कैरेमल शॉर्टब्रेड को आप स्वादिष्ट बनाने के लिए इन सामग्रियों का इस्तेमाल करें।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए5
  • मीडियम

कैरेमल शॉर्टब्रेड की सामग्री

  • 300 ग्राम मैदा
  • 125 ग्राम कैस्टर शुगर
  • 200 ग्राम मक्खन
  • कैरेमल तैयार करने के लिएः
  • 100 ग्राम मक्खन
  • 100 ग्राम कैस्टर शुगर
  • 2 टेबल स्पून गोल्डन सिरप
  • 1 बड़ा टिन गाढ़ा दूध
  • टॉपिंग्स के लिएः
  • 200 ग्राम चॉकलेट, पिघला हुआ

कैरेमल शॉर्टब्रेड बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
शॉर्टब्रेड तैयार करने के लिए पहले मैदा और चीनी को एक साथ एक कटोरे में मिक्स कर लें।
2.
इसके बाद इसमें ठंडा मक्खन डालें।
3.
इसे तब तक गूंथते रहे, जब तक मैदा मुलायम न हो जाए। इसके बाद इसे हल्का मैदा वाली सतह पर रखें।
4.
फिर इसे 12x9 इंच की टिन में डालें। करीब 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 20 मिनट के लिए बेक करें।
5.
जब यह सुनहरे रंग की हो जाए, तो इसे ओवन से निकालकर ठंडा होने के लिए रखें।

फिलिंग के लिएः

1.
मक्खन को पिघाल लें। फिर इसमें बाकी की बची सामग्री मिक्स करें। हल्की आंच पर पकाएं।
2.
जब चीनी पूरी तरह से घुल जाए और 5 मिनट में उबाल आ जाए, तो इसे तैयार की गई शॉर्टब्रेड के ऊपर डालें।
3.
ध्यान रहे, आपको चीनी के घुलने तक मिक्सचर को चलाते रहना है। अब इसे सेट होने के लिए साइड रख दें।
4.
जब ब्रेड ठंडी हो जाए, तो कैरेमल के ऊपर पिघली हुई चॉकलेट डालें. ठंडा करें। चकोर पीस में काटकर सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode