
जानिए कैसे बनाएं ब्रेज़्ड लैंब शैंक्स
ब्रेज़्ड लैंब शैंक्स रेसिपी: लैंब शैंक्स किसी जानवर के घुटनों के हिस्से को कहा जाता है जिन्हें पूरी तरह ब्रेज़्ड करके बनाया जाता है। ब्रेज़्ड लैम्ब शैंक्स की इस रेसिपी में लैंब शैंक्स को प्याज़, अजवाइन और गाजर और रोजमेरी के साथ पकाया जाता है। इसके बाद इसमें व्हाइट वाइन डाली जाती है। चमकदार तक पके हुए शैंकों के ऊपर सॉस डाली जाती है।
ब्रेज़्ड लैंब शैंक्स की सामग्री
- 8 लैंग शैंक्स
- 2 टेबल स्पून जैतून का तेल
- 2 बड़ा प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 गाजर, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 सेलेरी स्टिक, टुकड़ों में कटा हुआ
- 2 लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ
- 2 व्हाइट वाइन, टुकड़ों में कटा हुआ
- 500 ml (मिली.) लैंब स्टॉक
- 350 ml (मिली.) व्हाइट वाइन
- 1 टी स्पून रोजमेरी
- 2 कप टोमैटा प्यूरी
ब्रेज़्ड लैंब शैंक्स बनाने की विधि
- 1.ओवन को 200 डिग्री पर प्रीहीट करें।
- 2.एक पैन में इतना तेल निकाल लें जिससे उसमें शैंक्स फिट आ जाएं।
- 3.इसे तेज आंच पर गर्म करें और इसमें लैंब शैंक्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- 4.लैंब को बाहर निकाल लें, इसमें प्याज, सेलेरी और गाजर डालकर 10 मिनट तक पकाएं।
- 5.इसमें हर्ब और लहसुन डालकर कुछ देर के लिए पकाएं।
- 6.इस पर रोजमेरी छिड़के और टोमैटो प्यूरी भी डालें।
- 7.इसमें वाइन डालें और गोल्डन ब्राउन शैंक्स को पैन में डालें।
- 8.इसमें उबाल आने दें इसे डेढ से 2 घंटे तक पकाएं जब तक की लैंब नरम न हो जाए।
- 9.लैंब को बाहर निकाल लें और सॉस को एक तरफ रख दें।
- 10.इसे तब तक उबालें जब तक कि यह गाढ़ा और चमकदार न हो जाएं। इसे शैंक्स पर डालें।
Key Ingredients: लैंग शैंक्स, जैतून का तेल, प्याज, गाजर, सेलेरी स्टिक, लहसुन, व्हाइट वाइन, लैंब स्टॉक, व्हाइट वाइन, रोजमेरी, टोमैटा प्यूरी