दानिश एप्पल पुडिंग रेसिपी: यह एक बहुत बढ़िया डिजर्ट है जिसे सेब, क्रीम, गुड़ और मक्खन में तैयार किया जाता है। यह लज़ीज़ पुडिंग बच्चों को खूब पसंद आएगी और इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसे खाने के बाद या फिर किसी त्योहार के मौके पर भी बना सकते हैं।
दानिश एप्पल पुडिंग की सामग्री
750 ग्राम सेब
50 ग्राम मक्खन
150 ग्राम ब्रेड के पीस
50 ग्राम गुड़
125 ml (मिली.) दही या क्रीम
1 नींबू का छिलका, कद्दूकस
दानिश एप्पल पुडिंग बनाने की विधि
1.सेब को छीलकर काट लें। बीज निकाल लें। एक पैन में सेब डालकर थोड़ा पानी डालें। उसमें नींबू का छिलका डालें।
2.पैन को थोड़ी देर के लिए ढक दें। जब सेब पक जाए, तो इसमें दही या क्रीम डालें।
3.एक दूसरे पैन में मक्खन पिघाल लें।
4.उसमें ब्रेड के पीस और गुड़ डालकर पका लें।
5.ध्यान रहे ब्रेड के पीस अच्छी तरह कैरेमलाइज़ हो जाने चाहिए।
6.इस मिक्सचर को ठंडा करें। अब सेब को प्लेट में रख कर कैरेमल की लेयर डालें।
7.ठंडा करके सर्व करें।
Key Ingredients: सेब, मक्खन, ब्रेड के पीस , गुड़, दही या क्रीम, नींबू का छिलका