Story ProgressBack to home

ब्रेड पुडिंग रेसिपी (Bread pudding Recipe)

ब्रेड पुडिंग
जानिए कैसे बनाएं ब्रेड पुडिंग

ब्रेड पुडिंग रेसिपी: ब्रेड पुडिंग बनाने में काफी आसान है। इसे ब्रेड, दूध, किशमिश और मार्मलेड से तैयार ​किया जाता है। बच्चों को ब्रेड पुडिंग काफी पसंद होती है। तो इस आसान सी रेसिपी को आप भी अपने घर पर ट्राई करके अपने बच्चे को खुश कर सकते हैं।

  • कुल समय 25 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • आसान

ब्रेड पुडिंग की सामग्री

  • 2 अंडे
  • 2 टेबल स्पून चीनी
  • 1 टी स्पून वनीला एसेंस
  • 1 या 1 ½ कप दूध
  • किशमिश
  • 4-5 ब्रेड (चकोर पीस में कटे हुए)
  • 2-3 टी स्पून मार्मलेड

ब्रेड पुडिंग बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक कटोरी में दोनों अंडों को तोड़ लें।
2.
अच्छी तरह फेंटें। फिर इसमें चीनी डालकर मिलाएं।
3.
इसके बाद इसमें वनीला एसेंस और दूध मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करके इसमें किशमिश मिलाएं।
4.
टिन के बर्तन में ब्रेड के पीस रख कर तैयार किए मिक्सचर को डालें।
5.
ऊपर से थोड़ा मार्मलेड डालें।
6.
अब बर्तन को स्टीमर पर रखकर, स्टीमर को 10 मिनट के लिए उबले हुए पानी में रख दें।
7.
आप इसे करीब पांच से सात मिनट के लिए बेक भी कर सकते हैं।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode