Story ProgressBack to home

केसरी (सूजी की पुडिंग) रेसिपी (Kesari semolina pudding Recipe)

केसरी (सूजी की पुडिंग)
जानिए कैसे बनाएं केसरी (सूजी की पुडिंग)

केसरी (सूजी की पुडिंग) रेसिपी: भारत में हर खुशी के मौके पर कुछ न कुछ मीठा जरूर बनाया जाता है और केसरी (सूजी की पुडिंग) लाजवाब भारतीय डिजर्ट में से एक है, जिसे सूजी, केसर, नट्स और बहुत सारे घी के साथ बनाया जाता है। इसे नवरात्रि के अलावा कई त्योहारों पर बनाया जा सकता है। इसे बनाना बेहद ही आसान है और इसे आप 30 मिनट में बना सकते हैं।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

केसरी (सूजी की पुडिंग) की सामग्री

  • 1 ¾ कप ( 200 ग्राम ) सूजी
  • 75 ग्राम घी
  • 50 ग्राम काजू
  • 10 ग्राम किशमिश
  • 50 ग्राम कंडेस्ड मिल्क
  • सिरप के लिए
  • 75 ग्राम चीनी
  • 400 ml (मिली.) पानी
  • 1.5 ग्राम या एक चुटकी केसर
  • 2 ग्राम इलायची पाउडर
  • एक ग्राम (कुछ बूंदे) लेमन येलो कलर

केसरी (सूजी की पुडिंग) बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
दी गई सामग्री से गाढ़ा शुगर सिरप बना लें।
2.
मोटे तले के पैन में घी गर्म करे
3.
और उसमें काजू को गोल्डन फ्राई कर लें
4.
इसके बाद इसमें किशमिश डाल दें। अब इसमें सूजी डालकर हल्के भूरे रंग में भून लें।
5.
अब शुगर सिरप डालकर पका लें, जब तक पानी सूख न जाए।
6.
इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क जालें और लगातार हिलाते रहें, जब तक पैन के किनारों पर घी न दिखने लगे।
7.
चिकनाई लगी प्लेट पर फैला दें और नट्स से गार्निश कर लें।
8.
अपनी पसंदीदा आकार और शेप में काट लें
9.
अपनी पसंदीदा आकार और शेप में काट लें

रेसिपी नोट

अन्य बेहतरीन हलवा रेसिपीज़ के लिए इस पर क्लिक करें।

4
Advertisement
Language
Dark / Light mode