Story ProgressBack to home
कैपरीज सैलेड विद पेस्तो सॉस रेसिपी (Caprese salad with pesto sauce Recipe)
- NDTV Food
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं कैपरीज सैलेड विद पेस्तो सॉस
कैपरीज सैलेड विद पेस्तो सॉस: सैलेड बेहद ही हेल्दी होता है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। आप में से कई लोगों ने अलग-अलग तरह के सैलेड खाएं होंगे लेकिन आज हम एक इटैलियन सैलेड की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे जूसी टमाटर चीज़ और पेस्तो सॉस से तैयार किया जाता है।
- कुल समय 35 मिनट
- तैयारी का समय 15 मिनट
- पकने का समय 20 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

कैपरीज सैलेड विद पेस्तो सॉस की सामग्री
- सैलेड के लिएः
- 2 टमाटर
- तुलसी
- 1 पैकेट मोजरेला
- पैस्तो सॉस के लिएः
- तुलसी
- 1 कप पाइन नट्स
- 1 कप चीज, कद्दूकस
- 1/2 कप जैतून का तेल
- 1/2 नींबू का रस
कैपरीज सैलेड विद पेस्तो सॉस बनाने की विधि
HideShow Media1.
सैलेड बनाने के लिए:
2.
सबसे पहले टमाटर को गोल-गोल काट लें। फिर इसके ऊपर जैतुन का तेल, नमक और काली मिर्च लगाएं।
3.
मोजारेला के छोटे-छोटे पीस कट करें।
4.
1 ट्रे में टमाटर और मोजारेला को रखकर गार्निशिंग के लिए तुलसी और पैस्टो सॉस का इस्तेमाल करें।
5.
सर्व करें।
पैस्टो सॉस को बनाने के लिए:
1.
सबसे पहले ब्लैंडर में तुलसी, पाइन नट्स, चीज और जैतून का तेल मिलाकर 1 पेस्ट तैयार करें।
2.
फिर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं।
3.
अगर पेस्ट गाढ़ा हो जाए तो इसमें थोड़ा जैतून का तेल मिलाएं।