Advertisement

चना मद्रा रेसिपी (Channa Madra Recipe)

जानिए कैसे बनाएं चना मद्रा
Advertisement

चना मद्रा रेसिपी: हर राज्य में किसी एक चीज को खास टच दिया जाता है। जैसे पंजाब में पिंडी चने काफी लोकप्रिय है उसी तरह हिमाचल की चना मद्रा भी काफी प्रसिद्ध हैं। दही में बने यह चने हिमाचल की काफी मशहूर डिश है। अगर भी इसे बनाना चाहते हैं, तो इस आसान सी रेसिपी को फोलो करके मज़े में बनाइए। इसे आप रोटी या चावल के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

चना मद्रा बनाने के लिए सामग्री: चने की इस बेहतरीन रेसिपी को बनाने के लिए आपको बड़ी इलाइची, दही, किशमिश व बाकी मसालों की जरूरत होती है।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 30 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

चना मद्रा की सामग्री

  • 250 ग्राम घी
  • 250 ग्राम कबूली चना
  • 4 इलायची
  • 5 लौंग
  • 1/3 टी स्पून बड़ी इलायची पाउडर
  • 1/3 टी स्पून लौंग पाउडर
  • 1/3 टी स्पून हल्दी
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 3 टी स्पून किशमिश
  • 500 ग्राम दही
  • 3/4 टी स्पून जीरा पाउडर

चना मद्रा बनाने की वि​धि

1.
एक पैन में घी गर्म कर लें।
2.
इसके बाद इसमें इलायची, लौंग, बड़ी इलायची, लौंग पाउडर, हल्दी, जीरा और काबूली चना मिलाएं।
3.
इसके बाद इसमें नमक, किशमिश और दही डालकर हल्की आंच पर पकाएं।
4.
करीब 20 मिनट तक पका लेने के बाद इसे गर्म रोटी के साथ सर्व करें।
Similar Recipes
Language