Advertisement
Story ProgressBack to home

चीज़ बिस्कुट रेसिपी (Cheese biscuits Recipe)

चीज़ बिस्कुट
जानिए कैसे बनाएं चीज़ बिस्कुट

चीज़ बिस्कुट रेसिपी: कुरकुरे बिस्कुट, जिसमें आप चैडर चीज़ का स्वाद दे सकते हैं। ये बिस्कुट चाय के साथ आसानी से परोसे जा सकते हैं। इन्हें आप बनाकर डिब्बे में भी रख सकते हैं और जब आपका मन करें तब खा सकते हैं। आसानी से बनाएं जाने वाले इन बिस्कुट का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा।

चीज़ बिस्कुट बनाने के लिए सामग्री: इन कुकीज़ ​को बनाने के लिए आपको मैदा, मक्खन, नमक, चैडर चीज़, बेकिंग पाउडर और दूध की जरूरत है। इन्हें आप सिर्फ 40 मिनट में बना सकते हैं।

  • कुल समय 41 मिनट
  • तैयारी का समय 01 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

चीज़ बिस्कुट की सामग्री

  • (425 डिग्री फेहरनहाइट) ओवन का तापमान
  • 2 कप मैदा
  • 2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 1/2 कप मक्खन
  • 1 कप चैडर चीज़, कद्दूकस
  • 2/3 कप दूध

चीज़ बिस्कुट बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
ओवन को 425 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। बेकिंग शीट पर हल्का तेल या घी लगाएं।
2.
एक कटोरे में मैदा, नमक और बेकिंग पाउडर मिक्स करें। पेस्ट्री कटर की मदद से मक्खन को काटें।
3.
ध्यान रहे, मक्खन हल्का क्रंबल लगना चाहिए। इसके बाद मक्खन में चीज़ और दूध मिक्स करें। फॉर्क की मदद से मिक्सचर को मिक्स करें।
4.
जब यह एक जगह इकट्ठा होने लगे और बॉल की तरह बन जाए, तो इसे हल्का मैदा लगे सतह पर रखें। पांच से छह बार इसे गूंथें।
5.
एक इंच मोटी गूंथे हुए आटे की रोटी बना लें और बिस्कुट कटर की मदद से बिस्कुट काट लें।
6.
करीब 12 से 15 मिनट के लिए इसे बेक करें। जब यह सुनहरे रंग के हो जाएं, तो इन्हें निकालकर ठंडा करें और डिब्बे में भरकर रखें।
7.
वैकल्पिकः ओवन से बिस्कुट निकालने के बाद सभी बिस्कुट की ऊपरी सतह पर दो छोटे चम्मच पिघला हुआ मक्खन लगाएं।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode