Advertisement
Story ProgressBack to home

नानखटाई रेसिपी (Naankhatai Recipe)

नानखटाई
जानिए कैसे बनाएं नानखटाई

नानखटाई या इंडियन शॉर्टब्रेड कुकीज़ खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। शाम की चाय के लिए यह पर्फेक्ट स्नैक है। नानखटाई भारत और पाकिस्तान में बहुत ही लोक​प्रिय है, पाकिस्तान में इसे कुलचा ए खटाई के नाम से जाना जाता है। यहां हम आपको बहुत ही कम सामग्री में नानखटाई बताने की आसान सी रेसिपी बनाते जा रहे हैं।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए20
  • मीडियम

नानखटाई की सामग्री

  • 500 ग्राम घी
  • 500 ग्राम फैट
  • 1 kg आइसिंग शुगर
  • 750 ग्राम गेंहू का आटा
  • 250 ग्राम बेसन
  • 10 ग्राम इलाइची पाउडर

नानखटाई बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक बाउल में घी, फैट और आइसिंग शुगर को निकाल लें।
2.
इसमें गें​हू का आटा, बेसन और इलाइची पाउडर डालें। इसे मिला लें।
3.
अब इससे 18 ग्राम की अलग-अलग बॉल्स तैयार करे और बेकिंग ट्रे में लगाएं।
4.
180 डिग्री सेल्सियस पर इन्हें 18 मिनट के लिए बेक करें।
5.
ठंडा होने के बाद सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode