Story ProgressBack to home

चीज़ अनियन ऑमलेट रेसिपी (Cheese onion omelette Recipe)

चीज़ अनियन ऑमलेट
जानिए कैसे बनाएं चीज़ अनियन ऑमलेट

चीज़ अनियन ऑमलेट रेसिपी: ऑमलेट बनाने में सबसे आसान डिश में से एक है। साधारण ऑमलेट तो आप सभी ने खाया होगा लेकिन क्या आपने चीज़ अनियन ऑमलेट ट्राई किया है अगर नहीं तो एक बार ऑमलेट की इस बेहतरीन रेसिपी को जरूर ट्राई करें। चीज़ अनियन ऑमलेट को सिर्फ 20 मिनट में बनाया जा सकता है।

चीज़ अनियन ऑमलेट बनाने के लिए सामग्री: आप इसे स्पेशल भी बना सकते हैं। प्याज़, पार्मेज़ान और पार्स्ली गार्निश कर सर्व करें। तो इस सनडे ब्रेकफास्ट में इस आॅमलेट को जरूर ट्राई करें।

  • कुल समय 20 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

चीज़ अनियन ऑमलेट की सामग्री

  • 2 टी स्पून मक्खन या तेल
  • 1 अंडा
  • 1/2 प्याज़, बारीक कटा हुआ
  • पार्स्ली
  • पार्मेज़ान चीज़, कद्दूकस

चीज़ अनियन ऑमलेट बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में मक्खन डालकर गर्म करें। आप इसमें मक्खन की जगह तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
2.
फिर इसमें प्याज़ डालें। कैरेमलाइज़ कर लें, मतलब भूरे रंग के होने तक भूनें।
3.
एक कटोरी में अंडा डालकर फेंट लें। ज़्यादा न फेंटें। क्योंकि आपको ऑमलेट पतला और फूला हुआ चाहिए, इसलिए इसे ज्यदा न फेंटें। इसमें थोड़ा नमक, चीज़ और हर्बस डालें।
4.
देखा गया है कि लोग ऑमलेट के ऊपर भरावन सामग्री डालते हैं, लेकिन इस बनाने के लिए आपको अंडे को फेंटते समय इसमें ये सभी सामग्री मिलानी पड़ेगी।
5.
एक दूसरे पैन में मक्खन या तेल डालकर गर्म करें। ध्यान रहे, ऑमलेट पैन मे चिपके, इसलिए इसमें घी या मक्खन की मात्रा अच्छे से रखें।
6.
अंडे का मिक्सचर पैन पर एक बराबर करके डालें। ऊपर से कैरेमलाइज़ की हुई प्याज़ डालें।
7.
थोड़ा-सा और चीज़ डालें। ऑमलेट को एक फोल्ड देकर सर्व करें।

रेसिपी नोट

इसके अलावा आप अंडे से बनी इन रेसिपीज़ को भी ट्राई कर सकते हैं। 

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode