Story ProgressBack to home

फ्रेंच अनियन सूप रेसिपी (French onion soup Recipe)

फ्रेंच अनियन सूप
जानिए कैसे बनाएं फ्रेंच अनियन सूप

फ्रेंच अनियन सूप रेसिपी: सूप स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। आमतौर पर सर्दियों सूप का सेवन करना बहुत ही अच्छा माना जाता है और इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं एक क्लासिक फ्रेंच सूप, जिसे आप चीज़ सूफ्ले के साथ सर्व कर सकते हैं। इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा।

  • कुल समय1 घंटा 30 मिनट
  • तैयारी का समय 30 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

फ्रेंच अनियन सूप की सामग्री

  • सूप बनाने के लिएः
  • 3 टेबल स्पून जैतून का तेल
  • 20 ग्राम मक्खन
  • 1/2 टी स्पून कैस्टर शुगर
  • 1/2 kg प्याज़, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 5 कप वेजिटेबल स्टॉक
  • 4-5 मक्खन वाला टोस्ट
  • सूफ्ले बनाने के लिएः
  • 20 ग्राम मक्खन
  • 1 ½ कप मैदा
  • 2/3 कप गुनगुना दूध
  • 1/2 टी स्पून फ्रेंच राई
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार काली मिर्च
  • 2 अंडों की पीली जर्दी
  • 4 टेबल स्पून चीज़, कद्दूकस
  • 1 टी स्पून ब्रेड का चूरा

फ्रेंच अनियन सूप बनाने की वि​धि

HideShow Media

सूप तैयार करने के लिएः

1.
मक्खन को एक गहरी कढ़ाही में डालकर गर्म करें। साथ ही उसमें जैतून का तेल और कैस्टर शुगर डालें।
2.
इसके बाद इसमें प्याज़ डालकर हल्की आंच पर भूनें। जब यह हल्के भूरे रंग की हो जाएं, तो इसमें स्टॉक डालें, एक बार उबाल लें।
3.
कढ़ाही को ढक दें और एक घंटे के लिए हल्की आंच पर पकाएं। यह सूप पक कर चार कप जितना हो जाना चाहिए। साइड रख दें।

सूफ्ले तैयार करने के लिएः

1.
एक पैन में मक्खन डालें। उसमें मैदा डालकर हल्की आंच पर पेस्ट के रूप में तैयार करें। फिर इसमें दूध डालें।
2.
ध्यान रहे आपको मिक्सचर लगातार चलाते रहना है। मिक्सचर को एक बार उबाल लें और गाढ़ी सॉस के रूप में तैयार कर लें।
3.
इसके बाद इसमें राई, काली मिर्च और नमक डालें। आंच को बंद कर दें और इसमें चीज़ मिक्स करें। सॉस को ठंडा होने दें।
4.
फिर इसमें अंडों की पीली जर्दी डालकर लकड़ी के चम्मच से मिक्स करें। एक दूसरी कटोरी में अंडों के सफेद भाग को डालें।
5.
इसमें एक चुटकी नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएं। इसे चीज़ में मिक्स करें।
6.
तैयार किए गए सूप को बेकिंग डिश में डालकर ऊपर से टोस्ट रखें। उसके भी ऊपर सुफ्ले मिक्सचर डालें। साथ ही ब्रेड का चूरा, चीज़ और मक्खन डालें।
7.
ओवन को 230 डिगरी पर गर्म करके सूप को 20 मिनट के लिए बेक करें। जब सूफ्ले सुनहरे रंग का हो जाए, तो इसे निकालकर सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode