Story ProgressBack to home
चिकन पास्ता रेसिपी (Chicken pasta Recipe)
- NDTV Food
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं स्पाइसी चिकन पास्ताNDTV Food
स्पाइसी चिकन पास्ता रेसिपी: यह पास्ता की एक बेहतरीन रेसिपी है जिसमें पेने पास्ता में ढेर सारे मसाले, गाजर, बीन्स, सेलेरी, चिली फ्लेक्स, चीज और चिकन डालकर तैयार किया जाता है। यह किसी रेस्टोरेंट की डिश नहीं है, इस डिश को आप बेहद ही आसानी से घर पर बना सकते हैं। पास्ता की यह रेसिपी सभी को बहुत पसंद आएगी। इसे आप सिर्फ 35 मिनट में तैयार कर सकते हैं।
- कुल समय 35 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 25 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- मीडियम

चिकन पास्ता की सामग्री
- 1 कप पानी
- 2 टी स्पून नमक
- 1.5 टी स्पून जैतून का तेल
- 1/2 कप पेने पास्ता
- 2 टुकड़े मक्खन
- 1/2 कप चिकन उबला हुआ
- 1 टी स्पून काली मिर्च
- 1 टी स्पून लहसुन
- 1 टी स्पून सेलेरी
- 1 टी स्पून चिली फ्लेक्स
- 2 टेबल स्पून गाजर
- 2 बीन्स
- 2 टेबल स्पून चिकन स्टॉक
- 1/2 कप पास्ता वॉटर
- 1 टेबल स्पून क्रीम
- 2 टी स्पून चीज, गुच्छा
चिकन पास्ता बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक बड़ा बर्तन लें उसमें पानी डालकर उबलने दें।

2.
जब पानी उबलने लगे तो उसमें नमक डालकर तब तक उबलने दें जब तक उसमें बुलबुले न आने लगें।

3.
अब उसमें जैतून का तेल और पेने पास्ता डालें।

4.
एक पैन लेकर उसमें मक्खन डालें।

5.
मक्खन को एक मिनट के लिए गर्म होने दें और उसमें उबला हुआ चिकन पैन में डालें।

6.
इस हल्का से भूनें, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।

7.
थोड़ा से जैतून का तेल डालें और लहसुन, सेलेरी, चिली फेलेक्स और काली मिर्च डालें।

8.
इसके बाद गाजर, बीन्स, चिकन स्टॉक और नमक डालकर मिलाएं।

9.
अब इसमें क्रीम डालकर मिक्स करें, ग्रेवी का कलर हल्का ब्राउन रंग का हो जाएगा।

10.
इसमें उबला हुआ पास्ता डालें।

11.
इस मिश्रण में पास्ता को अच्छे से मिलाए।

12.
अब इसमें चीज डालकर थोड़ा और पकाएं।

13.
कद्दूकस किए गए चीज से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

स्पाइसी चिकन पास्ता के लिए वीडियो देखें:
रेसिपी नोट
पास्ता को ज्यादा न पकाएं।
आप चाहे तो इसमें गाजर और बीन्स भी डाल सकते हैं या फिर अपनी पसंद की सब्जी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।