Advertisement
Story ProgressBack to home

मशरूम मैक एंड चीज़ रेसिपी (Mushroom mac and cheese Recipe)

मशरूम मैक एंड चीज़
जानिए कैसे बनाएं मशरूम मैक एंड चीज़

मशरूम मैक एंड चीज़ रेसिपीअपने पसंदीदा मैक एंड चीज़ को अब आप मशरूम का स्वाद देकर भी तैयार कर सकते हैं। इसे आप लंच या डिनर में कभी भी बनाकर खा सकते हैं। इसका चीज़ी स्वाद सभी को बहुत पसंद आएगा तो चलिए ट्राई करते हैं इस बेहतरीन रेसिपी को...

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

मशरूम मैक एंड चीज़ की सामग्री

  • 1 टेबल स्पून जैतून का तेल
  • 1 मीडियम प्याज़
  • 2 कली लहसुन
  • थोड़ी-सी थाइम
  • थोड़ी-सी सेज़
  • थोड़ी-सी रोज़मेरी
  • 150-200 ग्राम बटन मशरूम, टुकड़ों में कटा हुआ
  • (वैकल्पिक) वाइल्ड मशरूम
  • 2 टेबल स्पून व्हाइट वाइन
  • 1/2 टी स्पून रेड चिली फ्लेक्स
  • 1 टेबल स्पून पार्स्ली
  • 1 टेबल स्पून मक्खन
  • व्हाइट सॉस तैयार करने के लिएः
  • 75 ग्राम मैदा
  • 75 ग्राम मक्खन
  • 150 ml (मिली.) दूध
  • 1 मीडियम प्याज़
  • 2 कली लहसुन
  • 1 तेज़पत्ता
  • 300 ml (मिली.) क्रीम
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार काली मिर्च
  • एक चुटकी जायफल
  • 30-40 ग्राम चैडर चीज़, कद्दूकस
  • 30 ग्राम ग्रूयर चीज़
  • 30 ग्राम पार्मज़ान चीज़
  • 150 ग्राम (आधी पकी हुई) मैकरॉनी

मशरूम मैक एंड चीज़ बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में जैतून का तेल और मक्खन डाल लें. उसमें प्याज़ और लहसुन डालकर मिक्स करें और भूनें।
2.
इसके बाद इसमें रेड चिली फ्लेक्स डालें, प्याज़ को हल्के भूरे रंग का होने तक भूनें।
3.
फिर इसमें मशरूम और नमक डालें।
4.
ऊपर से व्हाइट वाइन डालें।

व्हाइट सॉस तैयार करने के लिएः

1.
गुनगुने दूध में प्याज़, लहसुन, तेज़पत्ता और जायफल मिक्स करें। इसे इस्तेमाल करने से पहले ही छानें।
2.
एक दूसरे पैन में मक्खन डालकर पिघालें। फिर इसमें मैदा डालें और पेस्ट के रूप में तैयार कर लें।
3.
जब यह अपना रंग बदल लें, तो इसमें फ्लेवर्ड तैयार किया दूध, मक्खन, क्रीम और कद्दूकस किया चैडर चीज़ डालकर मिक्स करें। पकाकर गाढ़ा कर लें।
4.
पास्ता को गर्म नमक वाले पानी में डालें और आधा पकाएं। अब पास्ता को मशरूम और व्हाइट वाइन के मिक्सचर में डालकर मिक्स करें।
5.
साथ ही इसमें आधा कद्दूकस किया पार्मज़ान और ग्रूयर चीज़ डालें।
6.
इसे बेकिंग डिश में डालें। ऊपर से बचा हुआ पार्मज़ान और ग्रूयर चीज़ डालें।
7.
साथ ही थोड़ी-सी काली मिर्च और जैतून के तेल की कुछ बूंदें डालें।
8.
इसे ओवन में रखकर 15 से 20 मिनट के लिए 180 डिग्री सैल्सियस रखें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode