Story ProgressBack to home
चिली सोया नगेट्स रेसिपी (Chilli soya nuggets Recipe)

जानिए कैसे बनाएं चिली सोया नगेट्स
चिली सोया नगेट्स रेसिपी : चिली सोया नगेट्स एक चाइनीज़ डिश है। यह बच्चों से लेकर बढ़ो तक सभी को पसंद आने वाली है। इसे आप ऐपटाइज़र या ब्रंच के तौर पर भी खा सकते हैं। सोया सॉस, सिरका, लहसुन और हरी मिर्च में हेल्दी सोया नगेट्स को डालकर टॉस किया जाता है। यह एक झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है, इसे आप सिर्फ 20 मिनट में बना सकते हैं।
चिली सोया नगेट्स बनाने के लिए सामग्री : यह एक प्रोटीन से भरपूर रेसिपी है। सोया नगेट्स एक हेल्दी आॅप्शन है, इसमें कुछ मसाले डालकर इसे आप पार्टी में भी सर्व कर सकते हैं।
- कुल समय 25 मिनट
- तैयारी का समय 05 मिनट
- पकने का समय 20 मिनट
- कितने लोगों के लिए4
- आसान

चिली सोया नगेट्स की सामग्री
- 100 ग्राम (पानी में आधा घंटा भीगे हुए नमक) सोया नगेट्स
- 2 टेबल स्पून नमक
- 1/2 टेबल स्पून लहसुन का पेस्ट
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1 कप हरा प्याज़, बारीक कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून हरी मिर्च, कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून सोया सॉस
- 2 टेबल स्पून विनेगर
- गार्निशिंग के लिए हरा धनिया
चिली सोया नगेट्स बनाने की विधि
HideShow Media1.
नगेट्स में एक छोटा चम्मच नमक और लहसुन का पेस्ट डालकर मिक्स कर लें।
2.
तेल गर्म करें, इसमें प्याज डालें और इसे तेज़ आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
3.
इसमें हरी मिर्च डालें और कुछ देर चलाएं, बचा हुआ नमक, सोया सॉस, सिरका और नगेट्स डालें।
4.
इसे तेज आंच पर पकाएं हरा धनिए से गार्निश करके सर्व करें।