चॉकलेट चिप-बादाम कुकीज़ रेसिपी (Chocolate chip and almond Recipe)

जानिए कैसे बनाएं चॉकलेट चिप-बादाम कुकीज़
Advertisement

आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक नया और ताज़ा चॉकलेट चिप कुकीज़ जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। बादाम के साथ चॉकलेट चिप्स का टेस्ट आपको खूब पसंद आएगा। इतना ही नहीं शाम की चाय के साथ भी ये कुकीज़ खाएंगे तो उसका मजा भी बढ़ जाएगा।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

चॉकलेट चिप-बादाम कुकीज़ की सामग्री

  • 2 अंडे
  • 1 कप चीनी पाउडर
  • 250 ग्राम मक्खन
  • 3 कप मैदा
  • 2 टेबल स्पून दालचीनी पाउडर
  • 1/2 कप चॉकलेट चिप
  • 1 टेबल स्पून बेकिंग सोड़ा
  • 1/2 कप बादाम

चॉकलेट चिप-बादाम कुकीज़ बनाने की वि​धि

1.
मक्खन और चीनी पाउडर को एक साथ मिक्स करके हल्का क्रीमी मिक्सचर तैयार कर लें। फिर इसमें अंडा डालें।
2.
ध्यान रहे, आपको एक बारी में एक ही अंडा तोड़कर डालना है।
3.
इसके बाद इसमें बेकिंग सोड़ा और मैदा मिक्स करें। गूंथे हुए आटे के रूप में तैयार कर लें।
4.
इसके बाद इसमें चॉकलेट चिप्स, बादाम, दालचीनी पाउडर और एक चुटकी नमक डालें।
5.
करीब 10 से 15 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
6.
छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर ओवन में 12 से 14 मिनट के लिए 170 डिग्री पर बेक करें। परोसें।
Similar Recipes
Language