
जानिए कैसे बनाएं सिनमन एप्पल क्रंबल
शेफ: Aditya Bal
कितने लोगों के लिए: 4
तैयारी का समय:
पकने का समय:
कुल समय:
कठिनाई: आसान
जल्दी और आसानी से बनने वाली यह क्रंबल रेसिपी के लिए सिर्फ पांच सामग्री की जरूरत है।
सिनमन एप्पल क्रंबल की सामग्री
- दो (छिले और कटे हुए) सेब
- 1 टी स्पून दालचीनी पाउडर
- 4 टेबल स्पून चीनी
- 4 टेबल स्पून मक्खन
- 1/2 कप मैदा
सिनमन एप्पल क्रंबल बनाने की विधि
- 1.पैन में चीनी, सेब और दालचीनी को एक साथ पका लें।
- 2.एक बार पकने के बाद सेब को बेकिंग डिश में डाल दें।
- 3.एक बाउल में मैदा डालें और मक्खन डालकर रगड़ें, जब तक वह ब्रैड क्रंब्ल की तरह न दिखने लगे।
- 4.मैदे के मिश्रण से सेब के मिश्रण को ढक दें।
- 5.10 मिनट के लिए 200 डिग्री सेल्सियस पर बेक कर लें।
- 6.सर्विंग सलाहः एक स्कूप आइसक्रीम के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
Key Ingredients: सेब , दालचीनी पाउडर , चीनी , मक्खन, मैदा