Advertisement
Story ProgressBack to home

स्ट्रॉबेरी क्रंबल रेसिपी (Strawberry crumble Recipe)

स्ट्रॉबेरी क्रंबल
जानिए कैसे बनाएं स्ट्रॉबेरी क्रंबल

स्ट्रॉबेरी क्रंबल रेसिपी: रसेदार स्ट्रॉबेरी, जिसमें आप बादाम, मैदा, ब्राउन शुगर क्रंबल कर बेक कर सकते हैं। इसे मजेदार डिज़र्ट को आप कभी भी बनाकर खाकर सकते हैं। बच्चों को भी यह डिज़र्ट बेहद ही पसंद आएगा।

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

स्ट्रॉबेरी क्रंबल की सामग्री

  • 500 ग्राम स्ट्रॉबेरी
  • 125 ग्राम कैस्टर शुगर
  • 25 ग्राम बादाम
  • 100 ग्राम ब्राउन शुगर
  • 50 ग्राम टूटे हुए बादाम
  • 75 ग्राम मक्खन
  • 125 ग्राम मैदा
  • 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर

स्ट्रॉबेरी क्रंबल बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
ओवन को 200 डिग्री सैल्सियस पर प्रीहीट कर लें। अब बेकिंग ट्रे पर स्ट्रॉबेरी रखें।
2.
ऊपर से कैस्टर शुगर और बादाम की मील छिड़कें। साइड रख दें।
3.
क्रंबल मिक्सचर तैयार करने के लिए एक बड़े कटोरे में मैदा और मक्खन मिक्स करें।
4.
इसमें ब्राउन शुगर, बेकिंग पाउडर और बादाम के पीस मिक्स करें।
5.
इस मिक्सचर को स्ट्रॉबेरी के मिक्सचर के ऊपर डालें। करीब 25 से 30 मिनट के लिए 180 डिग्री सैल्सियस पर बेक करें।
6.
सर्व करने के लिएः स्ट्रॉबेरी क्रंबल पर बादाम और ब्राउन शुगर गार्निश कर सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com