Story ProgressBack to home

ओट एप्पल क्रम्बल रेसिपी (Oat apple crumble Recipe)

ओट एप्पल क्रम्बल
जानिए कैसे बनाएं ओट एप्पल क्रम्बल

ओट एप्पल क्रम्बल बनाने के लिए सामग्री : ओट एप्पल क्रम्बल एक स्वादिष्ट डिज़र्ट हैं। यह बनाने में काफी आसान है और एक हेल्दी नाश्ता भी है, ओट्स, सेब और दालचीनी के साथ नींबू और जायफल का फ्लेवर इसके स्वाद को और बढ़ा देगा। तो चलिए इस सनडे इस रेसिपी को जरूर ट्राई कीजिएगा।

ओट एप्पल क्रम्बल बनाने के लिए सामग्री : यह एक हेल्दी​ डिश है जिसे आप सुबह के ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। इसे बनाने के ​लिए ओट्स, सेब और दालचीनी के साथ नींबू और जायफल के फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है।

  • कुल समय 16 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 01 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

ओट एप्पल क्रम्बल की सामग्री

  • सेब फिलिंग के लिएः
  • चार बड़े (पतले कटे हुए) सेब
  • 2 नींबू का रस
  • 1 टी स्पून दालचीनी पाउडर
  • 2 टेबल स्पून गुड़ , कद्दूकस
  • 2 टेबल स्पून हल्की ब्राउन शुगर
  • एक चुटकी जायफल
  • लेमन जेस्ट , कद्दूकस
  • ओट्स मिक्स
  • 1 कप पॉरिज ओट्स
  • 2 टेबल स्पून लाइट ब्राउन शुगर
  • 1/2 टी स्पून दालचीनी पाउडर
  • दो बड़े चम्मच (ठंडा, कटा हुआ) सफेद मक्खन

ओट एप्पल क्रम्बल बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक चौड़ा बाउल लें और उसमें नींबू का रस कटे हुए सेब में डालें। दो शुगर, दालचीनी, जायफल, लेमन जेस्ट डालकर अपने हाथों से अच्छे से मिलाएं।
2.
ऑप्शन के तौर पर आ इसमें मुरब्बा भी डाल सकते हैं। आधे घंटे के लिए इसे अलग रख दें। ओट्स, चीनी और दालचीनी लेकर मिला लें और उसमें मक्खन डालकर हाथों से मिश्रण को मिलाएं।
3.
अब बेकिंग पैन लें। नीचे पहले थोड़ा-सा ओट मिश्रण डालें फिर सेब का मिश्रण डालने के बाद ऊपर से फिर से ओटमील मिश्रण डाल दें।
4.
ऑप्शन के लिए आप ऊपर से थोड़ा मक्खन कद्दूकस करके डाल सकते हैं।
5.
प्री-हीट पैन में इसे रखें और 190 डिग्री सेल्सियस पर 40 मिनट के लिए बेक करें।
6.
इसके बाद क्रंब्ल ब्राउन और सेब चिपचिपा दिखने लगेगा।

रेसिपी नोट

आप एक्सट्रा फ्लेवर के लिए दालचीनी सेब और ओट्स दोनों मिश्रण में डाल सकते हैं।

Advertisement
Language
Dark / Light mode