नारियल की चटनी रेसिपी: दक्षिण भारत में आमतौर पर नारियल की चटनी बनाई जाती है। लेकिन इसे उत्तर भारत में भी खूब पसंद किया जाता है। सही मायने में साउथ इंडियन खाना नारियल की चटनी के बिना अधूरा है। अगर आप भी नारियल की चटनी खाने के शौकीन है फिर तो आपको यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी।
नारियल की चटनी बनाने के लिए सामग्री: यूं तो इडली, डोसा और वड़ा के साथ मुख्य रूप से नारियल की चटनी परोसी जाती है। कई बार नारियल की चटनी में कुछ बदलाव करके उसे उड़द दाल और मूंग दाल के साथ भी बनाया जाता है। इस चटनी को आप इस 20 मिनट में बना सकते है और अपने किसी भी फेवरेट स्नैक के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।