Advertisement
Story ProgressBack to home

डू-इट-योरसेल्फ टैको रेसिपी (Do-it-yourself Tacos Recipe)

डू-इट-योरसेल्फ टैको
जानिए कैसे बनाएं डू-इट-योरसेल्फ टैको

आसानी और जल्दी बनने वाले क्रिस्पी टैको। इसमें डालें राजमा, चूरा किया पनीर और अपनी पसंदीदा सब्जियां। हल्का नींबू का रस, खट्टी क्रीम और ग्रीन टोमैटिलो साल्सा का फ्लेवर दें। यह स्वादिष्ट स्टफिंग क्रिस्पी टैको में भरें और अपनी खाने की इच्छाओं को शांत कर सकते हैं।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

डू-इट-योरसेल्फ टैको की सामग्री

  • 1/2 लेटिस
  • 2-3 टेबल स्पून खट्टी क्रीम
  • 2 जैलपीनो
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टी स्पून टमाटर प्यूरी
  • 1 लाल प्याज़
  • 1/3 शिमला मिर्च
  • 100 ग्राम पनीर
  • 150 ग्राम राजमा
  • 1.5 टेबल स्पून जैतून का तेल
  • 2-3 लहसुन
  • 1 टी स्पून मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून जीरा पाउडर
  • 2 हरे टमाटर
  • 1.5 टी स्पून काली मिर्च
  • 1 नींबू का रस
  • 2 टेबल स्पून धनिए की पत्ती
  • 50 ग्राम चेदार चीज़
  • टैको शेल्स

डू-इट-योरसेल्फ टैको बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
पैन में जैतून का तेल गर्म कर लें और उसमें शिमाल मिर्च, प्याज़, लहसुन, हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें।
2.
इस मिश्रण में राजमा डालें और साथ ही चूरा किया हुआ पनीर पैन में डालें।
3.
इसके बाद जीरा, मिर्च पाउडर डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं।
4.
इस मिक्सचर में एक छोटा चम्मच टमाटर प्यूरी मिलाएं।
5.
साथ ही इसमें नमक, शिमाल मिर्च, नींबू का रस और कटा हुआ हरा धनिया अच्छे से मिलाएं।
6.
इस मिश्रण में दो हरे टमाटर, 1.5 छोटा चम्मच जैतून का तेल एक बड़ी चुटकी नमक और एक छोटा गुच्चा धनिया मिलाकर साल्सा बना लें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com