डबल चॉकलेट ईस्टर कुकीज़ रेसिपी (Double chocolate easter cookies Recipe)

जानिए कैसे बनाएं डबल चॉकलेट ईस्टर कुकीज़
Advertisement

डबल चॉकलेट ईस्टर कुकीज़ ईस्टर के मौके पर बच्चों को खूब पसंद आएगी। यह जितनी दिखने में क्यूट लगती है उतनी ही यह चॉकलेट और जेम्स से भरी कुकीज़ खाने में भी स्वादिष्ट लगती है।

  • कुल समय 25 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

डबल चॉकलेट ईस्टर कुकीज़ की सामग्री

  • 1 1/4 कप मक्खन, बिना नमक के
  • 1/2 कप ब्राउन शुगर
  • 1/2 कप कैस्टर शुगर
  • 1/2 टी स्पून वनिला एसेंस
  • 1 1/4 कप डार्क चॉकलेट
  • 1 1/3 कप रिफाइंड फ्लॉर
  • 1/4 कप कोको पाउडर
  • 1 टी स्पून बेकिंग सोडा
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 1 टेबल स्पून दूध
  • 1 कप कैडबरी जेम्स

डबल चॉकलेट ईस्टर कुकीज़ बनाने की वि​धि

1.
मक्खन और चीनी को मिलाकर क्रीम तैयार कर लें जब तक वह पूरी तरह फूल न जाए। इसमें वनीला एसेंस डालकर मिलाएं।
2.
एक छलनी में आटा, बेकिंग पाउडर, कोको पाउडर और नमक डालकर छान लें।
3.
अब इसे मिश्रण को मक्खन में मिलाएं। इसमें डार्क चॉकलेट और दूध डालकर मिक्स करें।
4.
इसे डो को फ्लैट बर्तन में डालें। सिलिंग रैप करे और 20 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
5.
डो को ठंडा होने के बाद 30 ग्राम के टुकड़े काट लें। इन्हें अब बेकिंग ट्रे में लगाएं।
6.
इनके ऊपर क्रश्ड जेम्स डालें।
7.
12 मिनट के लिए 1ृ80 डिग्री पर कुकीज़ को बेक करें।
8.
कुकीज को ओवन से बाहर निकालने के बाद ठंडा होने दें। ताकि वो क्रिस्प हो जाएं।
Similar Recipes
Language