Advertisement
Story ProgressBack to home

एग्स-स्मोक्ड सैल्मन सैंडविच रेसिपी (Egg and smoked salmon sandwich recipe Recipe)

एग्स-स्मोक्ड सैल्मन सैंडविच
जानिए कैसे बनाएं एग्स-स्मोक्ड सैल्मन सैंडविच

शायद यह सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाला फूड कॉम्बिनेशन में से एक है। हल्का और स्वादिष्ट, जो स्मोक्ड सैल्मन, अंडे और एवोकाडो से तैयार किया जा सकता है। यह आपके लिए एक पूरी और बैलेंस मील साबित होगी। एग्स-स्मोक्ड सैल्मन सैंडविच को आप ब्रेकफास्ट में भी बनाकर खा सकते हैं।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

एग्स-स्मोक्ड सैल्मन सैंडविच की सामग्री

  • 2 पीस अंडे
  • 2 टेबल स्पून दूध
  • 1/4 एवोकाडो
  • स्मोक्ड सैल्मन
  • एक चुटकी नमक
  • काली मिर्च
  • काजुन (सिज़निंग के लिए)
  • चैडर चीज़
  • 2 टुकड़े ब्रेड
  • ऑलिव

एग्स-स्मोक्ड सैल्मन सैंडविच बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन को गर्म करके उसमें दो से तीन बूंद खाना बनाने वाला तेल डालें। आप तेल की जगह मक्खन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
2.
जब पैन गर्म हो जाए, तो अंडे को फेंटकर उसमें दूध मिक्स करें। जब आपको मिक्सचर के ऊपर की सतह पर छाग बनते दिखने लगे, तो इसे पैन पर डालें।
3.
ऊपर से थोड़ा नमक और काली मिर्च डालें। दो से तीन मिनट के लिए इसे भुर्जी के रूप में तैयार कर लें। आंच को बंद कर लें।
4.
टोस्ट की हुई ब्रेड पर थोड़ा मक्खन लगाएं। फिर ब्रेड के ऊपर अंडा भुर्जी, एवोकाडो, सैल्मन और ऑलिव रखें।
5.
ऊपर से थोड़ी कुटी हुई काली मिर्च डालें और परोसें।

रेसिपी नोट

अन्य सैंडविच रेसिपीज़ के लिए आप हमारी इस पर क्लिक करें।

Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com