एगलेस वनीला मफिन्स रेसिपी: Eggless vanilla muffins Recipe in Hindi | Eggless vanilla muffins Banane Ki Vidhi
Advertisement
Story ProgressBack to home

एगलेस वनीला मफिन्स रेसिपी (Eggless vanilla muffins Recipe)

एगलेस वनीला मफिन्स
जानिए कैसे बनाएं एगलेस वनीला मफिन्स

एगलेस वनीला मफिन्स रेसिपी: यह स्वादिष्ट वनीला फ्लेवर और बिना अंडे के बनी यह मफिन्स बच्चों को खूब पसंद आएगी। नरम और मुलायम मफिन्स को बहुत हर सिम्पल के सामग्री से बना सकते है। आप चाहे तो फ्रॉस्टिंग करके इन्हें कपकेक भी बना सकता हैं।

एगलेस वनीला मफिन्स बनाने के लिए सामग्री: इन मफिन्स को आप 45 मिनट में बना सकते ​हैं। इसे बनाने के लिए आटा, मक्खन, दूध, सिरका और वनीला की जरूरत होती है।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए15
  • मीडियम

एगलेस वनीला मफिन्स की सामग्री

  • 325 F-160C ओवन तापमान
  • 2 कप आटा
  • 2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/2 कप मक्खन
  • 1/2 कप चीनी(पाउडर)
  • 1 कप दूध
  • 2 टी स्पून सिरका
  • 2 टी स्पून वनीला
  • (वैकल्पिक) चॉकलेट चिप्स
  • 20 ओवन फ्रूफ मफिन्स मोल्डस

एगलेस वनीला मफिन्स बनाने की वि​धि

1.
आटा, बेकिंग पाउडर, मक्खन और चीनी को मिलाएं।
2.
इसमें दूध, सिरका और वनीला डालकर मिलाएं।
3.
आप चाहे तो फ्लेवर के लिए इसमें चॉकलेट चिप्स भी डाल सकते हैं।
4.
बैटर को फेंटकर स्मूद कर लें। इसे मफिन मोल्डस में डालें।
5.
प्रीहिट ओवन में 20 से 25 मिनट के लिए बेक करें।
6.
चॉकलेट चिप्स से गार्निश करके सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
NDTV फूड से पाएं लजीज रेसिपी, जायकेदार फूड और हेल्दी डाइट अलर्ट, सब्सक्राइब करें.