Advertisement
Story ProgressBack to home

फालूदा रेसिपी (Falooda Recipe)

फालूदा
जानिए कैसे बनाएं फालूदा

फालूदा रेसिपी: गर्मी के मौसम में उत्तर भारत में फालूदा खूब चाव से खाया जाता है। इस मौसम में बाजार में फालूदा की काफी ब्रिकी होती है और ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि बाजार जैसा फालूदा घर पर नहीं बनाया जा सकता है लेकिन हम आपका यह काम आसान कर देते हैं। हमारी इस आसान सी रेसिपी के साथ आप आसानी से घर पर फालूदा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ कॉर्न फ्लोर की जरूरत है। सिर्फ 35 मिनट में आप इसे बना सकते हैं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

फालूदा की सामग्री

  • 1 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर
  • बर्फ का पानी छलनी के साथ

फालूदा बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक कप में पानी के साथ कॉर्न फ्लोर को मिलाएं और उबाल लें, आंच को धीमी कर दें, इसे लगातार चलाते रहे हैं।
2.
धीरे-धीरे यह ट्रांसपेरेंट होने लगेगा, इसे आंच से उतार लें।
3.
अब कॉर्न फ्लोर पेस्ट को छलनी में डालें और चम्मच की मदद से दबाएं अब ठंडे पानी में इसके टुकडे गिरने लगेगें।
4.
30 मिनट के लिए ठंडे पानी में छोड़ दें।
5.
इसे छान लें और कुल्फी के साथ सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode