Story ProgressBack to home
फ्रेश फ्रूट पार्फेट रेसिपी (Fresh fruit parfait Recipe)
- Nikhil & Natasha

जानिए कैसे बनाएं फ्रेश फ्रूट पार्फेट
फ्रेश फ्रूट, जूस, दही और नट्स को मिक्स करके इस वीकेंड बनाएं एक स्पेशल स्वीट डिजर्ट। गर्मियों के मौसम में आप इसका मजा ले सकते हैं साथ ही बच्चों को भी इसका स्वाद खूब पसंद आएगा।
- कुल समय 30 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 20 मिनट
- आसान

फ्रेश फ्रूट पार्फेट की सामग्री
- 1 अनार का जूस
- 1 कप दही
- 1 ½ टी स्पून चीनी
- ¼ कप मिंट की पत्तियां
- 1 सेब , टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 काले अंगूर, टुकड़ों में कटा हुआ
- 15 ml (मिली.) वोडका
- 7-8 स्ट्रॉबेरी , टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 कप किवी
- 1 कप अनानास
- 2 स्कूप वनीला आइस्क्रीम
- (गार्निशिंग के लिए) पिस्ता
फ्रेश फ्रूट पार्फेट बनाने की विधि
HideShow Media1.
ब्लैंडर में जूस, दही, चीनी और मिंट की पत्तियों को 1 साथ डालकर पीस लें।
2.
इसके बाद इसे 1 बाउल में निकालकर हल्का फैंट लें। फिर इसमें वोडका डालें और थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
3.
अब 1 ग्लास में सेब, किवी, अनानास, स्ट्रॉबेरी और अंगूर डालें।
4.
फिर इसके ऊपर बनाया गया मिक्सचर डालकर वनीला आइसक्रीम डालें। गार्निशिंग के लिए पिस्ता का इस्तेमाल कर सर्व करें।
रेसिपी नोट
डिश में वोडका डालना ऑपशनल है।