Story ProgressBack to home
ग्रीन सैलेड विद फेटा रेसिपी (Green salad with feta Recipe)
- NDTV Food
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं ग्रीन सैलेड विद फेटा
ग्रीन सैलेड विद फेटा रेसिपी: यह एक बेहरीन सलाद है जिसे फेटा चीज़, हरे पत्ते और क्रंची पाइन नट्स के साथ मिलाकर बनाया जाता है। साथ ही इसमें स्वादिष्ट ड्रेसिंग डाली जाती है। इसे बनाना बेहद ही आसान है, इसे आप सिर्फ 35 मिनट में बना सकते है। आप चाहे तो इसे घर पर होने वाली डिनर पार्टी में भी बनाकर सर्व कर सकते हैं।
- कुल समय 35 मिनट
- तैयारी का समय 15 मिनट
- पकने का समय 20 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

ग्रीन सैलेड विद फेटा की सामग्री
- ड्रेसिंग के लिए:
- 2 एक्ट्रा वर्जिन आॅलिव आॅयल
- 2 नींबू का रस
- नमक
- 1 फ्रेश आॅरिगेनो, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 पुदीने के पत्ते , टुकड़ों में कटा हुआ
- सलाद के लिए:
- हरे पत्ते: आइसबर्ग लैट्यूस, आरूगुला, लोलो रोसो
- 2 टमाटर
- 2 प्याज
- 1/2 आॅरेज
- 1 पाइन नट्स
- 50 फेटा चीज़
ग्रीन सैलेड विद फेटा बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक बाउल में ड्रेसिंग की सारी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
2.
सलाद वाले बाउल में सभी हरी चीजों के साथ प्याज और टमाटर को टॉस करें।
3.
इसमें फेटा, आॅरिगेनो और पाइन नट्स डालें।
4.
इसमें ड्रेसिंग डाले और सलाद को सर्व करें।