Advertisement

ग्रिल्ड चीज़ अंडा सैंडविच रेसिपी (Grilled cheese and egg sandwich Recipe)

जानिए कैसे बनाएं ग्रिल्ड चीज़ अंडा सैंडविच
Advertisement

ग्रिल्ड चीज़ अंडा सैंडविच रेसिपी : खुद के लिए अगर ट्रीट बनाने की सोच रहे हैं, तो कम उबले अंडे को बेकन के साथ मिक्स करके फ्राई करें और एक बेहतरीन सैंडविच बनाएं। अगर आप अंडा खाने के शौकीन हैं तो आपको यह सैंडविच जरूर पसंद आएंगा। साथ ही संडे के दिन अपने घरवालों को यह मजेदार सैंडविच नाशते में बनाकर खिलाएं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

ग्रिल्ड चीज़ अंडा सैंडविच की सामग्री

  • 1 टुकड़े अंडा
  • 1 टेबल स्पून मक्खन
  • 2 टुकड़े बेकन
  • 2 टुकड़े ब्रेड
  • बैज़ल पत्तियां
  • 1 टुकड़े चीज़
  • नमक और काली मिर्च
  • थाई स्वीट चिली सॉस
  • सरसों

ग्रिल्ड चीज़ अंडा सैंडविच बनाने की वि​धि

1.
एक पैन को गर्म करके उस पर मक्खन डालें। बेकन की स्ट्रिप्स को तब तक फ्राई करें, जब तक यह दोनों तरफ से कुरकुरी न हो जाएं।
2.
फिर इन्हें एक टिशू पेपर पर निकाल लें। अब बचे हुए तेल में अंडा तैयार करें। गैस जलाकर उसमें ऊपर से अंडा तोड़कर डालें।
3.
करीब तीन से चार मिनट के लिए अंडे को पकाएं और फिर आंच बंद कर दें। ध्यान रहे, आपको अंडा पलटना नहीं है।
4.
एक ब्रेड का पीस लें और उस पर तैयार किया अंडा आराम से रखें। ऊपर से इसे बेकन स्टिप्स से ढकें। साथ ही इस पर नमक और काली मिर्च डालें।
5.
इसके बाद इस पर चीज़ रखें। इस ब्रेड के पीस को गर्म पैन के ऊपर रखें। जब आप देखें कि चीज़ का पीस पिघलने लगा है, तो थोड़ा और मक्खन पैन में डालें।
6.
आंच को बंद कर दें। ऊपर से बैज़ल पत्तियां, सरसों और थाई सॉस गार्निश करके सर्व करें।

रेसिपी नोट

अन्य सैंडविच रेसिपीज़ के लिए आप हमारी इस पर क्लिक करें।

Similar Recipes
Language