Advertisement

कचरी की चटनी रेसिपी (Kachri ki chutney Recipe)

जानिए कैसे बनाएं कचरी की चटनी
Advertisement

कचरी की चटनी रेसिपी: चटनी को भारतीय खाने में काफी अहम माना जाता है, धनिए और पुदीने की चटनी का स्वाद तो सभी जानते हैं लेकिन आज हम आपके लिए लेकर राजस्थान की लोकप्रिय चटनी की रेसिपी। कचरी की चटनी राजस्थान के हर घर पर बनाई जाती है, जिसे दाल-चावल व अन्य चीजों के साथ सर्व किया जाता है। इस चटनी को बनाने में आपको मात्र 30 मिनट का समय ही लगेगा।

कचरी की चटनी बनाने के लिए सामग्री: कचरी दिखने में खरबूजे जैसा लगता है और इसकी चटनी बनाते समय इसमें लहसुन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया डाला जाता है। यह राजस्थानी चटनी स्वादिष्ट होने के साथ तीखी भी होती है, जिन लोगों को स्पाइसी खाना पसंद हैं उन्हें कचरी की चटनी बहुत ही अच्छी लगेगी।

  • कुल समय 32 मिनट
  • तैयारी का समय 02 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए3
  • आसान

कचरी की चटनी की सामग्री

  • 50 ग्राम कचरी
  • 100 ग्राम लहसुन पेस्ट
  • एक चुटकी हल्दी पाउडर
  • 10 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
  • 10 ग्राम धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 ग्राम जीरा
  • एक चुटकी हींग
  • तेल

कचरी की चटनी बनाने की वि​धि

1.
​कचरी को 5 से 6 घंटे के लिए भिगोकर रख दें और इसे पीस कर पेस्ट बना लें।
2.
इसके बाद कचरी पेस्ट को अच्छे से मिलाने के बाद लहसुन, नमक, लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर डालें।
3.
एक पैन में तेल डालें।
4.
इसमें जीरा डालें और इन्हें चटकने दें।
5.
इसमें हींग और कचरी मिश्रण को डालें।
6.
इसमें 60 मिली. गुनगुना पानी डालें।
7.
4 से 5 मिनट के लिए आंच धीमी करके पकाएं और फिर आंच से उतार लें।
8.
नोट: पैकेट वाली लाल मिर्च की जगह अगर आप साबुत लाल मिर्च को इसमें पीसकर डालेंगे तो चटनी का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
Similar Recipes
Language