Story ProgressBack to home
काजू रोल्स विद डेट्स रेसिपी (Kaju rolls with dates Recipe)
- Padmaja
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं काजू रोल्स विद डेट्स
काजू रोल्स विद डेट्स रेसिपी: काजू खाने में बहुत ही स्वाद लगते हैं इसलिए इससे कई तरह की मिठाईयां और डिजर्ट बनाएं जाते हैं। काजू की बर्फी का स्वाद तो आपने कितनी बार चखा होगा लेकिन अबकी बार काजू रोल्स भी ट्राई करे। इसकी एक बाइट मुंह में जाते ही घुल जाएगी। इसे आप किसी खास मौके या फिर जब कुछ मीठा खाने का मन करें तब भी बना सकते हैं।
काजू रोल्स विद डेट्स बनाने के लिए सामग्री: काजू रोल्स की मुख्य सामग्री भले ही काजू हैं लेकिन इसमें खजूर का स्वाद भी आपको खूब लुभाएंगा।
- कुल समय1 घंटा
- तैयारी का समय 30 मिनट
- पकने का समय 30 मिनट
- कितने लोगों के लिए4
- मीडियम

काजू रोल्स विद डेट्स की सामग्री
- 1 कप काजू
- 3/4 कप चीनी
- 10 खजूर, बारीक कटा हुआ
- 4 बड़े चम्मच (पानी में भीगे हुए और छिले हुए) बादाम
- 3 टेबल स्पून पिस्ते
काजू रोल्स विद डेट्स बनाने की विधि
HideShow Media1.
काजू को धोकर 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
2.
इसका पानी निकाल लें और एक पेस्ट बना लें।
3.
एक पैन में काजू का पेस्ट और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं।
4.
अब गैस जलाकर इस पेस्ट को धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें, जब तक यह गाढ़ा और नॉनस्टिकी न हो जाए।
5.
इसे गाढ़ा होने में कम से कम 15 मिनट का समय लगेगा।
6.
ध्यान रहे काजू का पेस्ट नॉनस्टिकी होना चाहिए, आप चाहे तो एक प्लेट में थोड़े से पेस्ट को फैलाकर उसका रोल बनाकर देखें, वो प्लेट में चिपकना नहीं चाहिए।
7.
अब पैन को आंच पर से हटा लें और इसे एक तरफ रखकर ठंडा होने दें।
8.
जब यह नरम हो जाए तो इसका डो बना लें।
9.
इसके बाद इस डो को आधे इंच की मोटाई में बेलन की मदद से फैला लें।
10.
एक दूसरे बाउल में कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ते लें। इन्हें अच्छे से मिला लें।
11.
इस मिश्रण को काजू डो के बीच में रख दें।
12.
इसे अच्छे से रोल करके पीस काट लें। काजू रोल सर्व करने के लिए तैयार हैं।