Advertisement
Story ProgressBack to home

महाराष्ट्रीयन निवाग्र्य रेसिपी (Maharashtrian Nivagrya Recipe)

महाराष्ट्रीयन निवाग्र्य
कैसे बनाएं महाराष्ट्रीयन निवाग्र्य

महाराष्ट्रीयन निवाग्र्य रेसिपी : उबले हुए चावल के आटे से बना एक क्विक एंड इजी महाराष्ट्रीयन स्नैक है. यह बहुत ही सेहतमंद होता है और दही या हरी मिर्च के थेचा के साथ परोसने पर सबसे अच्छा लगता है.

  • कुल समय 20 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

महाराष्ट्रीयन निवाग्र्य की सामग्री

  • 1 कप चावल का आटा
  • 2-3 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टी स्पून जीरा
  • तेल
  • स्वादानुसार नमक

महाराष्ट्रीयन निवाग्र्य बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
पानी को थोड़े से तेल और नमक के साथ उबाल लें. आंच धीमी करें और चावल का आटा डालें.
2.
इसे तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि आपको नरम आटा न मिल जाए. आंच बंद कर दें और एक प्लेट में निकाल लें.
3.
आटे में हरी मिर्च, हरा धनिया और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें. जरूरत हो तो नमक डालें.
4.
इसके छोटे छोटे गोल काट कर छोटे छोटे डिस्क बना लीजिये. एक तरफ रख दें. अब थोडा़ सा तेल लगाकर स्टीमर तैयार करें और डिस्क को रख दें.
5.
10-15 मिनट का स्टीम दें और आपका जावे निवाग्र्य कुछ ही समय में तैयार हो जाएगा. इसे दही या हरी मिर्च के थेचा या घी के एक बड़े टुकड़े के साथ परोसें
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com