मैंगो डिजर्ट रेसिपी (Mango dessert Recipe)

जानिए कैसे बनाएं मैंगो डिजर्ट
Advertisement

मैंगो डिजर्ट रेसिपी: मैंगो डिजर्ट बनाने के लिए आम, क्रीम, दूध, दालचीनी पाउडर को एक साथ पकाया जाता है। ऊपर पुदीने के पत्ते रखे जाते हैं। इस फ्रेश मैंगो ​डिजर्ट को देखने के बाद खुद को रोक नहीं पाएंगे। गर्मियों में लंच के बाद इस ठंडे मैंगो डिजर्ट को आप अपनी फैमिली और फ्रेंडस के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

मैंगो डिजर्ट की सामग्री

  • 4 पके हुए आम
  • एक गिलास दूध
  • 2 टेबल स्पून चीनी
  • 1 टी स्पून दालचीनी पाउडर
  • कुछ पुदीने के पत्ते
  • 1 कप क्रीम

मैंगो डिजर्ट बनाने की वि​धि

1.
आम को छील लें और इसके छोटे टुकड़े कर लें
2.
दूध को उबाल लें और इसमें क्रीम, चीनी, दालचीनी पाउडर, आम के टुकड़े और कुछ पुदीने के पत्ते डालें।
3.
आम को मैश करे ताकि इसका स्वाद दूध में आ सके। थोड़ी देर इसे पकाएं।
4.
मैंगो डिजर्ट को गिलास में डालें, इसे पुदीने के पत्तों से गार्निश करें और ठंडा होने दें। फ्रिज में ठंडा करके सर्व करें।
Similar Recipes
Language