Story ProgressBack to home

आम की चटनी रेसिपी (Aam ki chutney Recipe)

आम की चटनी
जानिए कैसे बनाएं आम की चटनी

आम की चटनी रेसिपी/ आम की चटनी: आम ज्यादातर लोगों का पसंदीदा फल है। वैसे तो आम मीठा होता है लेकिन कई बार अलग-अलग किस्म का होने की वजह से यह स्वाद में ​भिन्न भी होता है। गर्मी के मौसम में आम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का फेवरेट होता है। इसी के साथ इसका इस्तेमाल कई तरह के व्यंजन में भी किया जाता है। गर्मी के मौसम में मैंगो शेक, आम का अचार और आम की चटनी खूब चाव से खाई जाती है।

आम की चटनी बनाने के लिए सामग्री: आम की स्वादिष्ट चटनी आम, कालीमिर्च, तेजपत्ता, हींग और लौंग डालकर बनाई जाती है। यह खट्टी-मीठी चटनी आपके खाने के स्वाद को और भी बढ़ा देती है। आम की चटनी में कच्चा आम मुख्य सामग्री होती है और इसी की वजह से इसका चटनी खट्टी लगती है। कच्चा आम विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है।

आम की चटनी को कैसे सर्व करें: आम की चटनी को सर्व करने का बेस्ट तरीका है कि इसे आप दाल और चावल के साथ खा सकते हैं या फिर आप इसे सैंडविच या रोटी पर भी लगा सकते हैं। इतना ही नहीं आम की चटनी को स्नैक्स के साथ भी सर्व किया जा सकता है।

आम की चटनी के फायदे: आम की चटनी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इस चटनी को बनाने के ​बाद लम्बे समय के लिए एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रख सकते हैं और जब भी आपका मन करें तब परांठे, सैंडविच या रोटी के साथ खा सकते हैं।

  • कुल समय 38 मिनट
  • तैयारी का समय 08 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए3
  • आसान

आम की चटनी की सामग्री

  • (छिले हुए और कद्दूकल हुए) 1 kg आम
  • 4 कप चीनी
  • ¾ कप नमक
  • ¼ कप लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबल स्पून काली मिर्च पाउडर
  • 2 तेजपत्ता
  • 1 टी स्पून हींग
  • 1 टेबल स्पून लौंग

आम की चटनी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
1 जार में आम के गूदे और चीनी को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
2.
चीनी के घुल जाने के बाद इसे मलमल के कपड़े में बांधकर कढ़ीब 4 दिन के लिए धूप में रखकर छोड़ दें।
3.
लेकिन याद रहे आपको इसे दिन में 2-3 बार चलाना जरूर है।
4.
इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गर्म मसाला मिलाएं और तब तक धूप में रखें जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
5.
चीनी के घुल जाने के बाद इसे एयर टाइट डब्बे में भरकर रख दें।

रेसिपी नोट

आम की चटनी बनाने के लिए कच्चे आम का का इस्तेमाल किया जाता है, मगर आप चाहे तो चटनी के मीठे स्वाद के लिए पके हुए आम भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आम की चटनी की तरह आप चाहे तो अन्य फल जैसे पाइनएप्पल चटनी या फिर आलूबुखारे की चटनी भी बना सकते हैं।
अगर गर्मी के मौसम में आम की चटनी खाकर आपका मन न भरे तो आप आम पन्ना भी बना सकते हैं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode