Advertisement

मिक्स वेजिटेबल रेसिपी (Mixed vegetables Recipe)

जानिए कैसे बनाएं मिक्स वेजिटेबल
Advertisement

मिक्स वेजिटेबल रेसिपी:ड्रमस्टिक, करेला, लौकी, केला इन सभी सब्जियों को दूध और मसालों के साथ पकाया जाता है। इसी के साथ इसमें अदरक और लहसन भी डाला जाता है। यह एक फटाफट बनने वाली सब्जी है जिसे आप लंच में बनाकर चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

मिक्स वेजिटेबल की सामग्री

  • 2 ड्रमस्टिक
  • 2 करेला
  • 3 टी स्पून हल्दी
  • 2 कच्चा केला
  • 1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 4 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 3 टी स्पून अजवाइन
  • 3 टी स्पून सरसों के दाने
  • 2 बैंगन
  • 1/2 गोभी
  • 2 टेबल स्पून सरसों का तेल
  • 1/2 टी स्पून अदरक पेस्ट
  • 1 मूली
  • 1/2 लौकी
  • 4 टी स्पून देसी घी
  • 2-3 टुकड़े जावित्री
  • 1 कप दूध
  • मसाला बनाने के लिए:
  • 1/2 टी स्पून सौंफ
  • 1 टी स्पून मेथी
  • 2 टी स्पून कलौंजी
  • 1 टी स्पून सरसों के दाने
  • हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
  • नमक
  • पानी

मिक्स वेजिटेबल बनाने की वि​धि

1.
ड्रमस्टिक को छीलकर बराबर टुकड़ो में काट लें।
2.
करेलों को छीलकर इनमें कट लगाकर इन्हें ब्लांच कर लें, इसमें नमक और हल्दी डालें। इनके छिलके बाहर निकालकर छोटे टुकड़ो में काट लें।
3.
इसी तरह कच्चे केलों में भी कट लगाकर नमक वाले पानी में इन्हें ब्लांच कर लें। ठंडे बर्फ वाले पानी में इन्हें ठंडा करने के बाद छीनकर इनके भी छोटे टुकडों में काट लें।
4.
सभी सूखें मसाले को एक साथ मिलाकर पीसकर पेस्ट बना लें। अजवाइन और सरसों के दानों को गर्म पानी में भिगोने के बाद पेस्ट बना लें।
5.
बैंगन, गोभी को काट लें और इसमें नमक और हल्दी वाले पानी डालें।
6.
एक पैन में सरसों का तेल डालें, इसमें अदरक पेस्ट, अजवाइन और सरसों के दानों का पेस्ट, आलू, नमक और पानी डालकर पकाएं। अब ड्रमस्टिक, मूली, पानी, नमक, बैंगन, लौकी, कच्चा केला, करेला डालकर भूनें। पानी डालकर आंच कम कर दें।
7.
थोड़ा सा देसी और जावित्री डालकर मिलाएं। अब दूध और मसाला डालकर कुछ देर पकाएं।
8.
हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें।
Similar Recipes
Language