मंकी गुजिया रेसिपी (Monkey gujiya Recipe)

जानिए कैसे बनाएं मंकी गुजिया
Advertisement

होली का त्योहार गुजिया के बिना अधूरा लगता है। होली के मौके पर ज्यादातर लोगों के घरों में गुजिया बनाई जाती। लेकिन समय के साथ अलग-अलग तरह की गुजिया बनाई जानें लगी है। आज हम आपके साथ गुजिया की ऐसी रेसिपी शेयर कर सकते है जिसमें आप उसे चीज़ी फ्लेवर दे सकते हैं। बादाम और नट्स के साथ मैस्कारपॉन चीज़ डालकर मंकी गुजिया तैयार की जाती है। तो इस बार होली पर इसी चीज़ी गुजिया को भी ट्राई करें।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

मंकी गुजिया की सामग्री

  • 75 ग्राम रिकोटा चीज़
  • 50 ग्राम क्रीम चीज़
  • 50 ग्राम मैस्कारपॉन चीज़
  • 160 ग्राम चीनी
  • 15 ग्राम बादाम , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 15 ग्राम काजू, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 30 ग्राम किशमिश
  • 2-3 ग्राम इलाइची पाउडर
  • 50 ग्राम नारियल, कद्दूकस
  • डो के लिए:
  • 100 ग्राम घी
  • गार्निशिंग के लिए:
  • ड्राई क्रेनबेरी
  • डस्ट करने के लिए चीनी

मंकी गुजिया बनाने की वि​धि

फीलिंग बनाने के लिए:

1.
रिकोटा चीज़ को एक कपड़े में रखकर पूरी रात के लिए फ्रीज में रख दें।
2.
एक पैन में चीज और चीनी डालें। चीनी घुलने के बाद चीज़ लिक्वड हो जाएगी। इस मिश्रण को 20-25 मिनट मीडियम और तेज आंच पर पकाएं ताकि पूरी तरह भाप निकल जाए। चीज़ पैन के किनारों को छोड़कर गाढ़ी होने लगेगी।
3.
गैस बंद कर दें और इसमें बाकी की सामग्री मिलाएं। अच्छी तरह मिलाकर इसे ठंडा होने दें।

डो तैयार करें:

1.
एक बाउल में मैदा लें और इसमें घी डालें। इसे अच्छे से मिलाएं। अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। जैसा पू​रियों के लिए आटा गूंथा जाता है। आटे को ढककर 20 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
2.
अब आटे की छोटी-छोटी लोईयां बना लें और इन्हें 4-4.5 इंच पूरी की तरह बेल लें। इसमें अब फीलिंग भरें और गुजिया का आकार दें। गुजिया का किनारों पर पानी लगाकर अच्छे से बंद कर दें।
3.
मध्यम आंच पर गुजिया को फ्राई करें।
4.
आइसिंग शुगर और क्रेनबेरी डालकर गुजिया को गार्निश करके सर्व करें।
Similar Recipes
Language