Story ProgressBack to home
मटन कोफ्ता रेसिपी (Mutton kofta Recipe)
- Priti Narain
- Recipe in English
- Review

मटन कोफ्ता रेसिपी : घर पर अगर सब की छुट्टी और आपका परिवार नॉनवेज खाने का शौकीन है तो मटन कोफ्ते की बेहतरीन डिश उन्हें बहुत पसंद आएगी। मटन कोफ्ते की यह रेसिपी बहुत ही लजीज़ है जिसे आप चाहे तो डिनर पार्टी के मेन्यू में भी शामिल कर सकते हैं।
मटन कोफ्ते बनाने के लिए सामग्री : मटन कोफ्ता मटन कीमे से बनाएं जाते हैं, जिसमें अंडे, चना पाउडर और हरा धनिया डालकर कोफ्ते बनाए जाते हैं। इसके बाद दही और मसाले डालकर गाढी ग्रेवी तैयार करें और उसमें इन मटन कोफ्तों को डालकर पकाया जाता है।
मटन कोफ्ते को कैसे सर्व करें: मटन कोफ्ते को आप नान या तंदूरी रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।
- कुल समय1 घंटा 10 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय1 घंटा
- कितने लोगों के लिए8
- मीडियम

मटन कोफ्ता की सामग्री
- 1/2 kg मटन कीमा
- 1 अंडा
- 2 बड़े चम्मच, भूने, दरदरे पीसकर छान लें चना
- 2 टी स्पून हरा धनिया
- 1 टेबल स्पून खसखस, soaked
- 15-20 लहसुन की कलियां
- 1 1/2 अदरक का टुकड़ा
- 4 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 4 छीलकर प्यूरी बना हुआ टमाटर
- 2 टेबल स्पून धनिया पाउडर
- 1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1 1/2 कप दही, फेंटा हुआ
- 1 कप तेल
- पानी
- 2 बड़ी इलाइची
- 1 टी स्पून साबुत काली मिर्च
- 5-6 लौंग
- 5 हरी इलाइची
- 2 तेजपत्ता
- 1 दालचीनी स्टिक
मटन कोफ्ता बनाने की विधि
HideShow Media1.
लहसुन, अदरक और खसखस को एक साथ पीसकर एक तरफ रख दें।
2.
एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें प्याज़ डालें।
3.
प्याज़ के ब्राउन होने तक इसे फ्राई करें।
4.
इसमें थोड़ा सा पानी डालकर चलाएं।
5.
एक दूसरे पैन में सारे मसाले डालकर मिक्स करें और एक कप पानी डालकर 10 मिनट के धीमी आंच पर पकाएं। इसे तरफ रख दें।
6.
प्याज़ वाले मिश्रण में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और खसखस वाला मिश्रण भी डालकर 2 से 3 मिनट तक फ्राई करें।
7.
इसमें धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
8.
कटे हुए टमाटर डालें और इसे चलाएं।
9.
इसी समय मटन कीमा में अंडा, चना पाउडर, हरा धनिया और नमक डालकर मिक्स कर लें।
10.
हाथों में तेल लगाकर तैयार किए मिश्रण से छोटे-छोटे कोफ्ते बनाकर एक तरफ रख दें।
11.
इन्हें प्याज वाले मिश्रण में डालें।
12.
साबुत मसालों का पानी निकाल लें और इसमें कोफ्ते डालें।
13.
एक उबाल आने दें। 5 मिनट के लिए पकाएं और इसमें दही डालें।
14.
आंच धीमी करें और 45 मिनट के लिए पकाएं।