Advertisement
Story ProgressBack to home

नानखटाई रेसिपी (Nankhatai Recipe)

नानखटाई
जानिए कैसे बनाएं नानखटाई

कुरकुरे बिस्कुट, जो मैदा और सूजी को मिक्स करके तैयार किए जा सकते हैं। आपर से अगर आप चाहें, तो काजू लगा सकते हैं। इन बिस्कुट के साथ शाम की चाय का मजा और भी दोगुना हो जाएगा।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

नानखटाई की सामग्री

  • 75 ग्राम सफेद मैदा
  • 50 ग्राम मार्जरीन
  • 40 ग्राम चीनी
  • 25 ग्राम सूजी
  • 1 टी स्पून वनीला एसेंस
  • (थोड़े-से) बादाम या काजू

नानखटाई बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
मार्जरीन को पिघाल लें। ध्यान रहे, इसमें मोटे पीस नहीं बनने चाहिए। इसके बाद इसमें चीनी मिक्स करें, जिससे मुलायम बैटर तैयार हो सके।
2.
फिर इसमें मैदा और सूजी मिलाएं। थोड़ा पानी भी मिक्स करें, जिससे एक मुलायम गूंथा हुआ मैदा तैयार हो सके।
3.
अब एक बिस्कुट कटर की मदद से गोल नानखटाई काट लें।
4.
ऊपर से हर पीस पर काजू लगाएं। ग्रीस की गई बेकिंग ट्रे पर इन्हें रखें।
5.
सुनहरा होने तक इन्हें बेक करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com