Advertisement
Story ProgressBack to home

नारियल लड्डू रेसिपी (Nariyal ladoo (laddu) Recipe)

नारियल लड्डू
जानिए कैसे बनाएं नारियल लड्डू

नारियल लड्डू रेसिपी : बेसन के लड्डू या मेवा के लड्डूओं को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है। तो भला, खोए और नारियल से बने इन लजीजदार लड्डूओं को देखकर कोई इन्हें क्यों न खाना पसंद करे! नारियल के लड्डू कच्चे नारियल या सूखे नारियल दोनों से बनाये जा सकते है। तो त्योहार के इस सीजन में आप भी अपने हाथ से नारियल के लड्डू बनाकर अपने घरवालों को खिलाएं।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए12
  • मीडियम

नारियल लड्डू की सामग्री

  • 1 ½ कप (कसा हुआ और हल्का भुना हुआ) गोला
  • (मेवा भूनने के लिए) 1 टी स्पून घी
  • 1 कप दूध
  • 2 टेबल स्पून खोए
  • काजू
  • बादाम
  • लड्डू पर रोल करने के लिए घिसा हुआ गोला

नारियल लड्डू बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
1 पैन में कसे हुए गोले को हल्की आंच पर भून लें। इसके बाद इसमें पका हुआ दूध और खोए मिलाएं।
2.
फिर इसे तब तक भूने जब तक ये पैन के साइड को न छोड़ दे।
3.
थोड़े से घी में बादाम और काजू को फ्राई करें, जिसे बाद में भुने हुए खोए में डालकर अच्छे से मिक्स करें।
4.
आखिर में अपनी हथेलियों का इस्तेमाल कर लड्डू बना लें और कसा हुआ गोला लड्डूओं पर रोल कर सर्व करें।

रेसिपी नोट

आप चाहे तो नारियल लड्डू की तरह नारियल की बर्फी भी बना सकते हैं।

 

Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com