Advertisement
Story ProgressBack to home

बेसन की बर्फी रेसिपी (Besan-ki-barfi- Recipe)

बेसन की बर्फी
जानिए कैसे बनाएं बेसन की बर्फी

बेसन की बर्फी की रेसिपी : उत्तर भारत में बेसन के लड्डू काफी लोकप्रिय है। आज हम आप बताने जा रहे है बेसन की बर्फी की बेहतरीन रेसिपी। बाजार से लेकर तो आपने कई बार बेसन की बर्फी खाई होगी लेकिन घर पर बनाई गई बेसन की बर्फी की बात ही अलग है तो अब अगली बार जब भी बेसन की बर्फी खाने का मन करें तो इसे घर पर बनाकर खुद भी खाएं और घरवालों को भी खिलाएं।

बेसन की बर्फी को बनाने के लिए सामग्री : तीन तरह की सामग्री से तैयार की जाने वाली बर्फी बेसन, घी और चाश्नी से तैयार की जाती है। इसे त्योहारों पर तो बनाकर खा सकते हैं साथ ही अगर आपका कुछ मीठा खाने का मन तो भी इसे बनाया जा सकता है।

बेसन की बर्फी को कैसे सर्व करें : बेसन की बर्फी को आप अंत में बादाम से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 05 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए10
  • मीडियम

बेसन की बर्फी की सामग्री

  • 2 कप बेसन
  • 1 कप चीनी
  • 1/2 कप पानी
  • 1 कप घी
  • बादाम (गार्निशिंग के लिए), टुकड़ों में कटा हुआ

बेसन की बर्फी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
बेसन को घी में हल्की आंच पर फ्राई कर लें।
2.
करीब आधे घंटे तक हल्की आंच पर फ्राई करें।
3.
बेसन भूरे रंग का हो जाएगा और घी किनारे से निकलता हुआ दिखने लगेगा।
4.
एक दूसरे पैन में चीनी और पानी मिक्स करके हल्की आंच पर पकने के छोड़ दें।
5.
जब चीनी घुल जाए, तो मिक्सचर को एक बार उबाल लें। गाढ़ा होने तक पकाएं।
6.
उंगलियों के बीच में से जब मिक्सचर तार छोड़ने लगे, तो इसे भुने हुए बेसन में मिक्स करें।
7.
अच्छी तरह मिला लेने के बाद मिक्सचर को घी लगे बर्तन में निकालें।
8.
ठंडा होने पर इसे काट लें। ऊपर से बादाम गार्निश कर सर्व करें।

Nutritional Value

  • 5.3736gProtien
  • 25.60gFats
  • 33.87gCarbs
  • 386.28 KcalCalories
  • 10.8MgCalcium
  • 15.36MgSodium
  • 203.04MgPotassium

रेसिपी नोट

बेसन भूनते समय लगातार चलाते रहे, इसे मीडियम आंच पर ही भूनें, बेसन जलना नहीं चाहिए।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode