Story ProgressBack to home
ओट्स और वेजिटेबल ढोकला रेसिपी (Oats and Vegetable Dhokla Recipe)
- Renu Dalal
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं ओट्स और वेजिटेबल ढोकला
ओट्स और वेजिटेबल ढोकला रेसिपी: गुजराती स्नैक्स की बात आती है तो नरम और स्पंजी ढोकला हमेशा हिट होते हैं. स्वादिष्ट होने के अलावा, ओट्स और वेजिटेबल ढोकला का यह वर्जन पौष्टिक है और आपके भोजन का एक सही विकल्प है.
- कुल समय 20 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 10 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

ओट्स और वेजिटेबल ढोकला की सामग्री
- 1/2 कप ओट्स का पाउडर
- 1/2 कप दही
- 1/2 कप सूजी
- 1/2 टी स्पून अदरक मिर्च का पेस्ट
- 1/2 कप मिक्स उबली हुई सब्जियां (हरे मटर, फ्रेंच बीन्स, गाजर)
- स्वादानुसार नमक
- 1 टेबल स्पून ईनो फ्रूट साल्ट
- कटा हरा धनिया और मिर्च पाउडर सजाने के लिए
ओट्स और वेजिटेबल ढोकला बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक बाउल में सारी सामग्री को एक साथ मिला लें.
2.
ईनो फ्रूट साल्ट डालें, अच्छी तरह मिलाएं और घोल में झाग आने दें.
3.
एक थाली में तेल लगाकर चिकना कर लीजिए.
4.
थाली में घोल डालें. थाली को तब तक हिलाएं जब तक मिश्रण समान रूप से फैल न जाए.
5.
ऊपर से हरा धनिया और मिर्च पाउडर छिड़कें.
6.
ढोकला के समान रूप से पक जाने तक स्टीमर में 8 से 9 मिनट तक स्टीम करें.
सर्व करने के लिए
1.
पके हुए ढोकला को हल्का ठंडा करके टुकड़ों में काट लें.
2.
हरे धनिये की चटनी के साथ परोसें.