Advertisement

ऑलिव-रोज़मेरी फोकाचिया ब्रेड रेसिपी (Olive and rosemary focaccia bread Recipe)

जानिए कैसे बनाएं ऑलिव-रोज़मेरी फोकाचिया ब्रेड
Advertisement

फोकाचिया ब्रेड, एक प्रकार की इटैलियन ब्रेड होती है, जिसके ऊपर कुछ जड़ी-बूटियां डली होती हैं। हम यहां इसके ऊपर ऑलिव और रोज़मेरी से गार्निशिंग करेंगे।

  • कुल समय2 घंटे 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय2 घंटे
  • कितने लोगों के लिए2
  • कठिन

ऑलिव-रोज़मेरी फोकाचिया ब्रेड की सामग्री

  • 2 टी स्पून सूखा खमीर
  • 1 टी स्पून रेग चीनी
  • 3 कप मैदा या आटा
  • 1 ¾ कप गुनगुना पानी
  • 1 टी स्पून नमक
  • 3 टेबल स्पून जैतून का तेल
  • ¾ (आधा छोटा चम्मच सूखी) टी स्पून ताज़ा रोज़मेरी

ऑलिव-रोज़मेरी फोकाचिया ब्रेड बनाने की वि​धि

1.
सबसे पहले गुनगुने पानी का तापमान चेक करें। ये करीब 45 डिग्री सैंटीग्रेड या 110 डिग्री फेहरनहाइट होना चाहिए। अब चीनी नाप लें। खमीर में सही तापमान वाला पानी डालें।
2.
जैसे ही आप ये दोनों चीज़ें मिलाएंगे, आपको बुलबुले बनते दिखेंगे। अब इस मिक्सचर को 10 मिनट के लिए साइड रख दें। फिर इसमें चीनी मिलाएं।
3.
तीन कप आटे या मैदे में नमक और रोज़मेरी मिलाएं। हाथों से अच्छी तरह मिला लें। फिर इसमें 1 ½ बड़े चम्मच जैतून का तेल मिक्स करें।
4.
इसके बाद इसमें ऑलिव डालकर मिलाएं। बाकी बचे पानी के साथ खमीर का मिक्सचर मिलाएं। अच्छी तरह गूंथ लें। अगर और मैदे या आटे की ज़रूरत पड़े, तो आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
5.
एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच जतून का तेल डालें। गूंथे हुए आटे पर ये जैतून का तेल लगाएं।
6.
कटोरी को प्लास्टिक शीट से ढक कर हल्की गर्म जगह पर एक घंटे के लिए रख कर छोड़ दें, जिससे ये फूल कर दो गुना हो जाए।
7.
फिर इसे निकाल कर दोबारा हल्का गूंथे। इसके बाद इसे एक अच्छी पिज़्ज़ा शीट के ऊपर रखें। बीच में छेद करें। दोबारा इसे प्लास्टिक शीट से ढक कर हल्की गर्म जगह पर आधे घंटे के लिए रखें। इसे फूलने दें।
8.
फिर इसे खोल कर इसके ऊपर एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल लगाएं, जिससे ब्रेड कुरकुरी बने। उंगलियों की मदद से इसके बीच में छेद करें। ऊपर से काले ऑलिव और जड़ी-बूटी छिड़कें।
9.
ओवन की बीच वाली रैक पर इसे रख कर 220 डिग्री सैंटीग्रेड पर 35 से 40 मिनट के लिए बेक करें। निकाल कर 10 मिनट के लिए ठंडा करें। काट कर परोसें।
Similar Recipes
Language