ऑलिव गुड़ की चटनी रेसिपी (Olive gur chutney Recipe)
जानिए कैसे बनाएं ऑलिव गुड़ की चटनी
Advertisement
ऑलिव गुड़ की चटनी रेसिपी: शुभलक्ष्मी खान जोकि एक प्रोफेशनल डांसर है और उन्होंने ऑलिव जैतुन, मसालों और शहद से बहुत ही बढ़िया चटनी बनाई है। यह असम में बहुत लोकप्रिय है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि ऑलिव स्पेन में होते हैं लेकिन असम में भी बड़ी मात्रा में इसकी खेती की जाती है और काफी व्यंजन में जैतुन का इस्तेमाल किया जाता है।
ऑलिव गुड़ की चटनी बनाने के लिए सामग्री: यह एक बहुत ही स्वादिष्ट चटनी है जिसे बनाने के लिए आपको सरसों का तेल, जैतुन, शहद, गुड़ और पंचफोरन मसाले की जरूरत होती है। इस चटनी को आप 30 मिनट में तैयार कर सकते हैं।
- कुल समय 30 मिनट
- तैयारी का समय 05 मिनट
- पकने का समय 25 मिनट
ऑलिव गुड़ की चटनी की सामग्री
- 4-5 टेबल स्पून सरसों का तेल
- एक बाउल ऑलिव (क्रशड)
- 50 ग्राम गुड़
- 2 टी स्पून पंच फोरन
- 2 टी स्पून जीरा, रोस्टेड
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 शहद
ऑलिव गुड़ की चटनी बनाने की विधि
1.
एक पैन में सरसो का तेन डालकर गर्म करें।
2.
मीडियम आंच पर गुड़ को गर्म करें और मिलाएं।
3.
इसमें ऑलिव डालें।
4.
इसके बाद इसमें नमक, पंच फोरन, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा डालकर कुछ देर पकाएं।
5.
अंत में इसमें शहद मिलाएं।