Story ProgressBack to home
पालक पत्ता चाट रेसिपी (Palak patta chaat Recipe)
- Manjusha Sinha
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं पालक पत्ता चाट
पालक पत्ता चाट रेसिपी: शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो चाट खाने का शौकीन न हो। वैसे तो भारत में कई तरह की लोकप्रिय चाट हैं जैसे पापड़ी चाट, दही भल्ला चाट, आलू चाट लेकिन पालक पत्ता चाट का स्वाद काफी भिन्न है। पालक पत्ता चाट शाम की चाय के लिए एक अच्छा आॅप्शन है। पालक पत्ता चाट को को आप आसानी से घर पर 20 मिनट में आसानी से बना सकते हैं। बरसात और सर्दियों के मौसम में पालक पत्ता चाट खाने का अपना अलग ही मजा है।
पालक पत्ता चाट इसे बनाने के लिए सामग्री: पालक पत्ता चाट को ज्यादातर लोगों की फेवरेट चाट में से एक है। पालक के पत्तों को बेसन में डिप करने के बाद डीप फ्राई किया जाता है और उसके बाद दही, चटनी और मसाले डालकर इस चटपटी चाट को तैयार किया जाता है।
- कुल समय 25 मिनट
- तैयारी का समय 05 मिनट
- पकने का समय 20 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

पालक पत्ता चाट की सामग्री
- 1 कप बेसन
- 1 टी स्पून नमक
- 1/2 टी स्पून अजवाइन
- 2 कप पानी
- एक चुटकी हल्दी
- 4 टेबल स्पून दही
- 7-8 पालक के पत्ते
- एक चुटकी काला नमक
- एक चुटकी जीरा
- एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून प्याज़
- 2 टी स्पून टमाटर
- 1 हरी मिर्च
- 2 टी स्पून इमली की चटनी
- 2 टी स्पून पुदीने की चटनी
- 1 टी स्पून बूंदी
- 1 टी स्पून अनार
- 1 टी स्पून सेव
पालक पत्ता चाट बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक बाउल में एक कप बेसन लें, इसमें नमक, अजवाइन और पानी डालें।

2.
इसको अच्छे से फेंटकर स्मूद बैटर बना लें। अगर जरूरत पड़े तो आप और पानी डाल सकते हैं। एक चुटकी हल्छी डालकर दोबारा मिक्स करें।

3.
अब पालक के पत्ते लें, इन्हें बेसन के घोल में डालें, यह बेसन के घोल से पूरी तरह ढक जाएं। और इन्हें एक पैन में डीप फ्राई करें।

4.
फ्राई किए गए क्रिस्पी पालक पत्ता को प्लेट में लगाएं और इस पर दही डालें।

5.
इसके ऊपर अब सभी मसाले और चटनी डालकर गार्निश करें।
6.
काला नमक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, इमली की चटनी और पुदीने की चटनी डालें। आप अपने स्वादानुसार मसाले डाल सकते हैं।
7.
आखिर में बूंदी, अनार और सेव से गार्निश करें।

8.
सर्व करें।
रेसिपी नोट
अगर आप तीखा या चटपटा खाने के शौकीन हैं तो चाट में अपने हिसाब से मसाले कम या ज्यादा कर सकते हैं।
पालक पत्ता चाट बनाने के लिए वीडियो: