Advertisement
Story ProgressBack to home

पाव भाजी रेसिपी (Pav bhaji Recipe)

  • पाव भाजी
  • पाव भाजी
  • पाव भाजी
जानिए कैसे बनाएं पाव भाजीNDTV Food

पाव भाजी रेसिपी/ पाव भाजी: पाव भाजी एक लोकप्रिय स्नैक है, खासतौर पर महाराष्ट्र में इसे खूब चाव से खाया जाता है। इसे कई स्वादिष्ट सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। पाव भाजी एक ऐसी डिश है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। पाव भाजी में हेल्दी सब्जियां डालकर उन्हें स्वादिष्ट बनाया जाता है। यहां हम आपको स्पाइसी, असान और लो फैट पाव भाजी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप घर पर असानी से बना सकते हैं।

पाव भाजी के लिए सामग्री: पाव भाजी मुंबई का फेमस ​स्ट्रीट फूड आइटम है, पाव भाजी ऐसी हेल्दी सब्जियों का मिश्रण है जिन्हें शायद ​कुछ लोग अकेले खाना पसंद नहीं करते। पाव भाजी में अगर आप कोई सब्जियां पसंद न हो तो आप उसकी जगह अपनी पसंद की सब्जी भी डाल सकते हैं। पाव भाजी बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जिसे बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं। आलू, टमाटर, मटर जैसी सब्जियों को मैश करके मसाले और नींबू का रस डालकर तैयार की गई भाजी को मक्खन वाले पाव के साथ सर्व किया जाता है।

पाव भाजी को कैसे सर्व करें: पाव भाजी को लंच, ब्रंच या फिर डिनर में कभी भी खा सकते हैं। पाव भाजी को कटे टमाटर, प्याज़ के साथ सर्व करें। साथ ही भाजी को मक्खन से गार्निश करना न भूलें।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

पाव भाजी की सामग्री

  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 4 मक्खन के टुकड़े, बारीक कटा हुआ
  • 1 कप प्याज़, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 कप लौकी, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 कप शिमला मिर्च
  • 1 कप आलू, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 कप चकुंदर
  • 1 टी स्पून मिर्च पाउडर
  • 3 टी स्पून पाव भाजी मसाला
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 कप टमैटो प्यूरी
  • 1 क्यूब मक्खन
  • एक गुच्छा हरा धनिया
  • पाव के लिए:
  • मक्खन
  • पाव भाजी मसाला

पाव भाजी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में तेल करें। इसमें मक्खन के टुकड़े के साथ प्याज़ डालें।
पाव भाजी
2.
प्याज़ को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें और इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। अच्छे से मिलाएं।
पाव भाजी
3.
अब इसमें कटे हुए लौकी के साथ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं, इसके बाद इसमें कटे हुए एक कप आलू डालें। मिलाकर अच्छे से ​मैश करें।
पाव भाजी
4.
कटा हुआ चकुंदर डालें, नमक, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर मैश करें। अच्छे से मिलाएं।
पाव भाजी
5.
अब इसमें टमैटो प्यूरी डालें।
पाव भाजी
6.
टमैटो प्यूरी को मिलाएं और इसमें मक्खन डालने के बाद हरा धनिया डालें और भाजी को पकने दें। सारी सब्जियों को अच्छे से मिलाएं।
पाव भाजी

पाव बनाने के लिए:

1.
पाव पर मक्खन को फैलाएं।
पाव भाजी
2.
पाव पर पाव भाजी मसाला छिड़के।
पाव भाजी
3.
पाव को पैन में गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
पाव भाजी
4.
गर्मागर्म पाव भाजी को नींबू के टुकड़े, प्याज़ और हरी मिर्च के साथ सर्व करें।
पाव भाजी

Nutritional Value

  • 236.4Calories
  • 7.8gFats
  • 43gCarbs
  • 6.6gProtien

रेसिपी नोट

अगर आप ज्यादा मात्रा में पाव भाजी बना रहे हैं तो टमाटर और शिमला मिर्च काटने में काफी समय लगेगा इसलिए आप चाहे तो फूड प्रोसेसर या चॉपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्वाद में बदलाव लाने के लिए आप इसमें पत्तागोभी थोड़े से चकुंदर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

पाव भाजी बनाने के लिए वीडियो देखें:
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode