अनार के साथ पर्ल बार्ले सैलेड रेसिपी: सैलेड कई तरह से बनाया जा सकता है और इसी बात को ध्यान में रखकर हम आपके साथ एक बेहतरीन सैलेड रेसिपी शेयर कर रहे हैं। यह एक बहुत ही हेल्दी सैलेड है जिसे बार्ले, अनार और एवोकाडो से तैयार किया जाता हैं। ऊपर से अगर चाहें, तो नींबू का रस और जैतून का तेल डालकर सर्व सकते हैं। इस सैलेड को आप 30 मिनट में बना सकते हैं।
अनार के साथ पर्ल बार्ले सैलेड की सामग्री
200 ग्राम बार्ली
200 ग्राम अनार
(एक सेंटीमिटर के चकोर पीस में कटा हुआ) 250 ग्राम एवोकाडो
30 ग्राम पुदीना , टुकड़ों में कटा हुआ
20 ml (मिली.) एक्सट्रा वर्जिन जैतून का तेल
10 ग्राम नींबू का रस
5 ग्राम नमक
(एक सेंटीमिटर के चकोर पीस में कटा हुआ) 20 ग्राम टमाटर
25 ग्राम प्याज़, रोस्टेड
अनार के साथ पर्ल बार्ले सैलेड बनाने की विधि
1.बार्ली को एक घंटे के लिए गुनगुने पानी में भिगोकर रखें। फिर इन्हें सात से आठ मिनट के लिए नमक वाले पानी में उबालें।
2.पानी निकालकर ठंडा करें। जब यह कमरे के तापमान पर ठंडा हो जाए, तो इसमें कटा हुआ एवोकाडो और टमाटर मिक्स करें।
3.साथ ही अनार, कटा हुआ प्याज़, पुदीना, एक्सट्रा वर्जिन जैतून का तेल और नींबू का रस डालें।
4.अच्छी तरह मिक्स करके इसमें नमक डालकर ठंडा सर्व करें।
Key Ingredients: बार्ली , अनार , एवोकाडो , पुदीना , एक्सट्रा वर्जिन जैतून का तेल , नींबू का रस , नमक , टमाटर , प्याज़