Story ProgressBack to home

रवा पकौड़ा रेसिपी (Rava pakodas Recipe)

रवा पकौड़ा
जानिए कैसे बनाएं रवा पकौड़ा

रवा पकौड़ा रेसिपी : बारिश के मौसम में सभी को पकौड़े खाना बहुत अच्छा लगता है। वहीं बेसन के पकौड़ों का मजा तो आपने कई बार लिया होगा लेकिन एक बार रवा सूजी के पकौड़ों के स्वाद का मजा लेकर देखें। दिखने कुरकुरे और क्रिस्पी रवा पकौड़े खाने में काफी मजेदार लगते हैं। इन्हें आप सिर्फ 30 मिनट में तैयार कर सकते है। शाम की चाय के लिए भी यह बढ़िया स्नैक है।

रवा पकौड़े बनाने के लिए सामग्री: रवा पकौड़े सूजी, बेसन, आलू और अदरक आदि जैसी चीज़े मिलाकर एक बैटर तैयार किया जाता है। जिससे बाद में छोटे—छोटे पकौड़े बनाएं जा सकते हैं।

रवा पकौड़े को कैसे सर्व करें: इन्हे आप हरी चटनी, कैचअप या फिर एक कप चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

रवा पकौड़ा की सामग्री

  • 1 कप रवा
  • 1/4 कप बेसन
  • 2 आलू, बारीक कटा हुआ
  • एक इंच अदरक, कद्दूकस
  • 5-6 लहसुन की कलियां (कतरा हुआ)
  • 3 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
  • 1 टी स्पून चाट मसाला
  • 2-3 टेबल स्पून हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल

रवा पकौड़ा बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में सूजी को गोल्डन ब्राउन होने तक ड्राई रोस्ट करें।
2.
पैन को आंच से हटा लें और इसे एक कप पानी में 1 घंटे के लिए भिगो दें।
3.
एक गहरे पैन में तेल गर्म करें।
4.
बेसन के साथ बाकी की सामग्री मिला लें, इसमें भिगी हुई सूजी डालें।
5.
इसे अच्छे से मिला लें इसमें थोड़ा सा पानी ​डालकर बैटर तैयार कर लें।
6.
अब गर्म तेल में चम्मच की मदद से थोड़ा थोड़ा सा बैटर डालें।
7.
गोल्डन ब्राउन होने तक इन्हें फ्राई करें। हरी चटनी के साथ सर्व करें।

रेसिपी नोट

रवा पकौड़े बनाते वक्त आप इसमें हरी प्याज, पालक जैसी सब्जियां भी डाल सकते हैं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode