Story ProgressBack to home
कच्चे आम का सलाद रेसिपी (Raw mango salad Recipe)
- Veena Arora
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं कच्चे आम का सलाद
कच्चे आम का सलाद रेसिपी: अगर आपको आम पसंद है तो यकीनन कच्चे आम से बनने वाला यह सैलेड भी पंसद आएगा। इसे सलाद को बनाने के लिए कच्चे आम, प्याज, पुदीना और लैट्यूस की जरूरत होती है। इस सलाद को आम बस कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं।
- कुल समय 15 मिनट
- तैयारी का समय 05 मिनट
- पकने का समय 10 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

कच्चे आम का सलाद की सामग्री
- 1 1/2 कप कच्चा आम
- 1/3 कप प्याज
- 1 टी स्पून लाल मिर्च
- 1/8 कप पुदीने
- 1/3 कप लैट्यूस
- 1 टी स्पून पाम शुगर
- स्वादानुसार सोया सॉस
कच्चे आम का सलाद बनाने की विधि
HideShow Media1.
कच्चे आम को छीलकर कददूकस कर लें। इसके बाद प्याज के स्लाइस कर लें।
2.
कच्चे आम और प्याज के साथ बाकी सामग्री को मिला लें।
3.
मूंगफली को क्रश करके इसमें डालें और इसे लैट्यूस पर सर्व करें।