रिफ्रेशिंग मैंगो विप रेसिपी (Refreshing mango whip Recipe)

जानिए कैसे बनाएं रिफ्रेशिंग मैंगो विप
Advertisement

विप्ड ​क्रीम को आम के साथ अच्छे से ब्लेंड किया जाता है, चीनी और अदरक इसे रिफ्रेशिंग एनर्जी देते हैं जिससे आपकी बॉडी को तुरंत ठंडक मिलती है।

  • कुल समय 10 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 05 मिनट
  • कितने लोगों के लिए1
  • आसान

रिफ्रेशिंग मैंगो विप की सामग्री

  • 1 कप मैंगो चंक्स
  • 1/4 टी स्पून अदरक, कद्दूकस
  • 2 टेबल स्पून सफेद चीनी
  • 2-3 टेबल स्पून विप्ड क्रीम

रिफ्रेशिंग मैंगो विप बनाने की वि​धि

1.
ब्लेंडर में सारी सामग्री को डाल लें। इसे अच्छे से पीस लें।
2.
ब्लेंडर को बेस से अलग करके चम्मच की मदद से किनारों में लगी हुई सामग्री को निकाल कर ब्लेंड में डालें और ब्लेंड बेस में लगाकर पीस लें।
3.
लगातार सभी सामगी को ब्लेंड करते रहे जब वो पूरी तरह स्मूद न हो जाए।
4.
इसे ग्लास में पलट लें और आम के टुकड़ों से गार्निश करें।
Similar Recipes
Language